होली पर दिल्ली सीएम केजरीवाल से ईडी कार्यालय में पत्नी सुनीता ने की मुलाकात
कथित शराब नीति से जुड़े केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय की दस दिन की रिमांड पर हैं। ईडी ने बीते शनिवार को देा घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को अरेस्ट किया था और कोर्ट ने पूछाताछ के लिए दस दिन की ईडी डिमांड मंजूरी की है। वहीं सोमवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी ईडी के आफिस में सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंची थीं।

बता दें आज दूसरा दिन था जब सीएम की पत्नी उनसे मिलने ईडी कार्यालय पर पहुंची थीं। रविवार को इससे पहले सीएम की पत्नी सुनीता अपने पति केजरीवाल से मिलने ईडी कार्यालय पहुंची थीं।
बता दें पीएमएलए मामलों में विशेष अदालत ने केजरीवाल के वकीलों के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम को शाम छह से सात बजे के बीच में आधे घंटे के लिए मिलने की अनुमति दी है।
बता दें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा अरेस्ट किए जाने के बाद दो दिन पहले केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए अपनी पत्नी के जरिए संदेश भेजा था। जिसे पत्नी सुनीता ने एक वीडियो के जरिए केजरीवाल के समर्थकों और दिल्ली की जनता तक पहुंचाया था।
सीएम केजरीवाल ने अपने इस संदेश में जल्द बाहर आने का विश्वास जताया था। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार को जारी रखने के लिए कहा था। सीएम केजरीवल ने आप के किसी अनय नेता के बजाय अपनी पत्नी सुनीता को अपने इस संदेश के लिए चुना था।
इससे जनता के बीच ये संदेश गया कि अगर दिअरविंद केजरीवाल को जेल जाने के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ता है तो मुख्यमंत्री पद पर सुनीता केजरीवाल ही उनकी पहली पसंद हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications