'PM Modi को भी कष्ट हुआ होगा', दिल्‍ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने विधानसभा में क्‍यों बोली ये बात?

Delhi News: दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी ने सत्‍ता पर काबिज होते ही ताबड़तोड़ काम शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं दिल्‍ली में भाजपा सरकार के आने के बाद पहले विधानसभा सत्र में पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर हर दिन नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

वहीं शुक्रवार को विधानसभा सत्र में उपराज्‍यपाल के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा हुई जिसमें दिल्‍ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने हिस्‍सा लेते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार पर जमकर प्रहार किया इसके साथ ही उन्‍होंने पीएम मोदी को धन्‍यवाद देते हुए कुछ बातें कहीं, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

Delhi News

बता दें दिल्‍ली चुनाव परिणाम के बाद दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री बनने के रेस में केजरीवाल को चुनाव में हराने वाले प्रवेश वर्मा सबसे आगे चल रहे थे लेकिन बाद में भाजपा ने रेखा गुप्‍ता को दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री बना कर उन्‍हें तगड़ा झटका दिया था। हालांकि दिल्‍ली सरकार में भाजपा ने उन्‍हें मंत्री बनाकर अहम पद दिए हैं।

प्रवेश वर्मा ने क्‍यों कहा 'PM Modi को भी कष्ट हुआ होगा'

वहीं अब दिल्‍ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एलजी के भाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। पिछली सरकार की आलोचना करते हुए वर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में रह रहे प्रधानमंत्री मोदी जब 2014 में पहली बार दिल्ली आए होंगे तब यहां आकर उन्‍हें भी कष्‍ट हुआ होगा क्‍योंकि पिछली सरकारों ने दिल्ली की बहुत बुरी हालत कर दी थी।

प्रवेश वर्मा बोले- पीएम मोदी के दिल में दिल्‍ली है

प्रवेश वर्मा ने कहा, "जैसे मोदी के दिल में देश है, वैसे ही उनके दिल में दिल्ली है। 8 तारीख को दिल्ली के लोगों ने तय कर लिया कि विकास उनकी रगों में बहता है। जब भी विकास की बात होती है, तो मोदी का नाम दिमाग में आता है। मोदी सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं हैं; वे एक संकल्प हैं, एक विश्वास हैं। वे वो शक्ति हैं जो हर आपदा और चुनौती को अवसर में बदल देती है। 8 तारीख को एक नए युग का सूर्योदय हुआ।"

दिल्ली को 'पूर्ण राज्य' में बदलने का विजन है

प्रवेश वर्मा ने कहा दिल्‍ली न केवल एक शहर है बल्कि एक 'मिनी इंडिया' है जो देश की एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि देश में शायद ही कोई ऐसा जिला होगा जहां का कोई न कोई दिल्ली में रहता हो। यह शहर भाषाओं से लेकर खान-पान तक भारत की विविधता का प्रतीक है। वर्मा ने दिल्‍ली को 'महत्वपूर्ण राज्य' का दर्जा प्राप्त है। पीएम मोदी और मौजूदा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली को 'पूर्ण राज्य' में बदलने का विजन है।

अरविंद केजरीवाल पर निशाना

वर्मा ने अपने भाषण में अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने से भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा "वे जेब में 5 रुपए का पेन रखते थे, लेकिन अब दुबई में शीशे के महल में शेख की तरह रहते हैं। केजरीवाल ने झूठी कसमें खाई हैं। दो महीने तक केजरीवाल ने दिल्ली को धर्म के आधार पर बांट दिया। यह जाट है, वह बनिया है, यह राजपूत है। हम कुछ नहीं हैं। हम दिल्लीवासी हैं। हम दिल्ली का विकास चाहते हैं।"

हमने इस अवसर के लिए 27 साल इंतजार किया

अंत में प्रवेश वर्मा ने अपनी वर्तमान स्थिति तक पहुंचने के लिए लंबे संघर्ष की दास्‍तां बयां करते हुए कहा "हम लंबे संघर्ष के बाद यहां पहुंचे हैं। हमने इस अवसर के लिए 27 साल इंतजार किया। यह सरकार अनगिनत लोगों की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यह भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों और पसीने और आरएसएस के मार्गदर्शन और विचारधारा का परिणाम है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+