Sharjeel Imam News: कौन है शरजील इमाम, जिसको राजद्रोह केस में मिली बेल, जानें सबकुछ
Sharjeel Imam News:दिल्ली हाईकोर्ट ने राजद्रोह के मामले में शरजील इमाम को जमानत दे दी है। उसने जनवरी 2020 से हिरासत में बिताए समय के आधार पर वैधानिक जमानत मांगी थी। वह, दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में भी आरोपी है।
इनपर, देशद्रोह, हिंसा भड़काने और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शरजील इमाम, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आए थे। आइए जानते हैं कौन हैं इमाम?

कौन है शरजील इमाम ?
- भड़काऊ भाषण देने वाले शरजील बिहार के जहानाबाद जिले के काको के निवासी हैं।
- इमाम रसूखदार मुस्लिम परिवार से आते हैं। इनके पिता अकबर इमाम जनता दल यूनाइटेड के नेता रहे हैं, इसलिए इनकी रगों में राजनीति का लहू बेहता है।
- इनकी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट जेवियर हाई स्कूल से हुई। लेकिन, इंटर और हाईस्कूल इमाम ने दिल्ली पब्लिक स्कूल वसंत कुंज से किया।
- इमाम ने आगे, आईआईटी बॉम्बे से बीटेक और एमटेक किया। फिर, 2013 में जेएनयू से आधुनिक इतिहास में पीजी की डिग्री हासिल की।
कब और किस जेल में थे बंद?
- 4 साल पहले, जनवरी 2020 में शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था।
- इमाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए (देशद्रोह), 153ए, 153बी, 505 और यूएपीए की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
- जनवरी 2022 में दिल्ली की एक कोर्ट ने यूपी की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और दिल्ली के जामिया इलाके में शरजील इमाम के द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों के संबंध में देशद्रोह का आरोप लगाने के आदेश दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications