एक तीर से बीजेपी ने साधे कई निशाने, जाने कौन हैं रेखा गुप्ता? इन कारणों से बीजेपी ने बनाया सीएम

Delhi CM Rekha Gupta: 2025 का दिल्ली विधानसभा चुनाव काफी रोचक था। इस चुनाव को जीतने के लिए सभी पार्टियों ने वादे की झड़ी लगा दी थी लेकिन जब रीजल्ट आया तो पता चला कि इस बार दिल्ली की जनता ने बीजेपी के वादे पर विश्वास का मोहर लगाया है। बीजेपी के जीत के बाद पूरे देश की निगाह थी अब दिल्ली का अगला सीएम कौन होगा? काफी विचार विमर्श के बाद तय हुए कि दिल्ली का सीएम रेखा गुप्ता को बनाया जाएगा। रेखा गुप्ता के सीएम बनते ही देश के सभी लोग जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर रेखा गुप्ता कौन है और बीजेपी ने सीएम के लिए इन्हें क्यों चुना? आज हम आपको 4 कारण बताएंगे जिससे ये साफ हो जाएगा कि बीजेपी ने रेखा गुप्ता को क्यों चुना?

रेखा गुप्ता कौन है?

रेखा गुप्ता मूल रुप से हरियाणा की रहने वाली है। उनका जन्म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना में एक हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ,मेरठ के आईएमआईआरसी कॉलेज ऑफ लॉ भैना, गाजियाबाद से एलएलबी पूरी की। वह तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। वह 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव के लिए चुनी गई थीं। वो भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और इससे पहले वह भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली की महासचिव रह चुकी हैं। इस बार उन्होंने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आप की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

Rekha Gupta

1.आरएसएस से रेखा गुप्ता का पुराना रिश्ता है

रेखा गुप्ता का आरएसएस से वर्षों पुराना रिश्ता है। उनकी राजनीति की शुरुआत एबीवीपी (RSS का छात्र संगठन) से हुई थी। वो पुरानी संघ से जुड़ी नेता रही हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनकी छवी पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता की है क्योंकि वो काफी लंबे समय से बीजेपी पार्टी के लिए कार्य कर रही हैं।

2. किसी राज्य में महिला सीएम नहीं है

बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ 21 राज्यों में सत्ता में है लेकिन दिल्ली सीएम बनने से पहले किसी राज्य में बीजेपी की महिला मुख्यमंत्री नहीं थी। रेखा गुप्ता को दिल्ली की सीएम बनाकर बीजेपी ने बड़ा कार्ड खेला है। इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने बीजेपी को दिल खोल के वोट किया था। महिला सीएम बनाकर पार्टी ये संदेश देना चाहती है कि उनका मकसद सबका साथ सबका विकास का है। इससे देश की आधी अबादी को वो एक सकारात्मक संदेश देना चाहती है। वर्तमान में देश में दो राज्य में महिला सीएम है बंगाल में ममता बनर्जी और दिल्ली में रेखा गुप्ता।

3. वैश्य समाज से आती हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता वैश्य समाज से आती हैं तथा उनका संबंध हरियाणा राज्य से भी है। दिल्ली में वैश्य वोट करीब 7 फीसदी है और हरियाणा के लोग भी दिल्ली में रहते है। बीजेपी ने रेखा गुप्ता को सीएम बनाकर एक तीर से दो निशाना साधने की कोशिश की है। खास बात है कि इसके बाद बिहार और बंगाल चुनाव होने वाले है। बंगाल चुनाव जीतना बीजेपी के लिए टेड़ी खीर है। इसके जरीए पार्टी ने बंगाल तक संदेश पहुंचाने का कार्य किया है।

4. परिवारवाद को बढ़ावा देने से बचती है बीजेपी

रेखा गुप्ता के परिवार में कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं है। वो स्वयं मेहनत करके यहां तक पहुंची है। पीएम मोदी हर मंच से राजनीतिक परिवारवाद के खिलाफ जमकर हमला बोलते है। ऐसे में अगर उनकी पार्टी में ही ऐसी स्थिती हो तो विपक्षी पार्टियां तुरंत इसे मुद्दा बनाएगी। प्रवेश सिंह वर्मा दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के पुत्र है। शायद इस बात को भी पार्टी ने ध्यान में रखा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+