Who is Neelam Pahalwan? नीलम पहलवान कौन हैं? क्‍यों दिल्‍ली के नजफगढ़ का नाम बदलने की उठाई मांग

Who is Neelam Pahalwan: दिल्‍ली में 27 साल बाद प्रचंड जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बन चुकी है। भाजपा की सरकार के गठन के बाद दिल्‍ली विधानसभा के पहले सत्र के दौरान भाजपा की नवनिर्वाचित विधायक नीलम पहलवान ने मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के सामने दिल्‍ली के नजफगढ़ का नाम बदलने की डिमांड रखकर जमकर चर्चा में आ चुकी हैं।

विधानसभा सत्र में पहली बार बोलते हुए नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलने की जैसे ही मांग रखी तो मंत्री प्रवेश वर्मा जहां मेज पीट थपथपाने लगे वहीं सत्‍ता पक्ष के विधायक और मंत्री तालियां बजाने लगे। आइए जानते हैं कौन हैं नीलम पहलवान? क्‍यों उन्‍होंने दिल्‍ली के नफजगढ़ का नाम बदलने की डिमांड की है?

Neelam Pahalwan

कौन हैं नीलम पहलवान?

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की आठ महिला उम्‍मीदवारों में जिन चार महिलाओं ने भाजपा को जीत दिलवाई उनमें नीलम पहलवान भी हैं। नीलम पहलवान दिल्‍ली के नजफगढ़ से आम आदमी पार्टी के तरुण कुमार को 29, 001 वोटों से हराकर पहली बार विधायक बनीं हैं। इतना ही नहीं नीलम पहलवान नजफगढ़ की पहली महिला विधायक हैं।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं नीलम पहलवान?

बता दें दिल्‍ली चुनाव परिणाम के बाद भाजपा के अगले मुख्‍यमंत्री की शुरूआती दौड़ में नीलम पहलवान का नाम भी शामिल था। 43 वर्षीय नीलम पहलवान भाजपा की तेज तर्रार और साफ-सुथरी छवि वाली नेता हैं। साधारण सी दिखने वाली नीलम पहलवान ने अंग्रेजी में मास्‍टर्स की डिग्री हासिल की है।

कितनी संपत्ति की मालिक हैं नीलम पहलवान?

चुनावी हलफनामे के अनुसार नीलम पहलवान के पास ₹12.5 करोड़ की चल अचल संपत्ति हैं। साथ ही ₹26.1 लाख का कर्जा भी है। नजफगढ़ से पहली महिला विधायक नीलम विधायक राजनीतिक और सामाजिक कार्यो के साथ निवेश संबंधी गतिविधियों में शामिल रहती हैं।

नीलम पहलवान ने नफजगढ़ का ये नाम रखने की डिमांड

नीलम पहलवान ने विधानसभा सत्र के शून्‍यकाल में यह मुद्दा उठाया। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता से उन्‍होंने डिमांड की कि उनकी विधानसभा सीट का नाम नफजगढ़ से बदल कर नाहरगढ़ कर दिया जाए।

क्‍यों बदलना चाहती हैं नजफगढ़ का नाम?

भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने सत्र के दौरान कहा "मेरी विधानसभा सीट दिल्‍ली देहात की है, इससे हरियाणा की सीमा लगती है। जब मुगल शासन बादशाल आलम सेकेंट ने नजफगढ़ की सत्‍ता संभाली तो हमारे यहां बहुत अत्‍याचार हुआ। 1857 की क्रांति में राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़कर जीत हासिल की और नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्‍ली प्रांत में शामिल किया था।"

उन्‍होंने बताया "हमने कई बार कागजी कार्रवाई के साथ इसका नाम बदलने की अपील की। उन्‍होंने बताया जब हमारे सांसद प्रवेश वर्मा थे तब भी उनके जरिए इसका नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की मांग की गई लेकिन नाम नहीं बदला गया। अब हमारे क्षेत्र के लोगों की मांग है कि दिल्‍ली की भाजपा सरकार द्वारा इसका नाम बदला जाए।

नजफजगढ़ विधानसभा सीट

बता दें नजफजगढ़ दिल्‍ली का बड़ा ग्रामीण इलाका है। ये सीट 2008 में परसीमन के बाद आस्तित्‍व में आई। यह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक प्रमुख हिस्सा है। दिल्ली के पश्चिमी हिस्से में स्थित है और इसकी सीमा में मादीपुर, राजौरी गार्डन, हरि नगर, तिलक नगर, जनकपुरी, विकासपुरी, द्वारका, मटियाला और उत्तम नगर जैसे विधानसभा क्षेत्रों शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+