पढ़िए, अरविंदर सिंह लवली की पूरी राजनीतिक कुंडली

नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में लंबे वक्त तक कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे अरविंदर सिंह लवली दस महीने तक भाजपा में रहने के बाद शनिवार को फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा मंत्री रहे लवली ने बीते साल अप्रैल में भाजपा ज्वाइन कर ली थी। लवली ने कहा कि भाजपा में जाने का फैसला खुश होकर नहीं किया था लेकिन बाद में उन्होंने अजय माकन से बातचीत की और जो गलतफहमियां थीं, उनको खत्म कर वापस कांग्रेस में आ गए। दिल्ली में कभी कांग्रेस के बड़े नेता रहे लवली का राजनीतिक सफर करीब 30 साल का है।

कांग्रेस के साथ ज्यादातर राजनीतिक करियर

कांग्रेस के साथ ज्यादातर राजनीतिक करियर

सिख परिवार में पैदा हुए अरविंदर सिंह लवली 1987 में राजनीति में आए। वो शुरुआत से ही कांग्रेस से जुड़े रहे। वह कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के ऑलइंडिया के जनरल सेक्रेटरी रहे, दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस और ईस्ट डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी के प्रेसीडेंट रहे। 1998 में वो पहली बार विधायक बने, इसके बाद 2003 और 2008 में भी वो गांधीनगर सीट से एमएलए बनें। कांग्रेस सरकार में वो मंत्री भी रहे। उन्होंने शिक्षा, ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और आर्ट एंड कल्चर जैसे अहम मंत्रालय देखे।

पार्टी छोड़ते हुए राहुल और माकन पर बोला था हमला

पार्टी छोड़ते हुए राहुल और माकन पर बोला था हमला

बीते साल अप्रैल में उन्होंने पार्टी छोड़ते हुए कांग्रेस में टिकट बंटवारों में धांधली की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में सीनियर नेताओं को दबाया जा रहा है। यहां तक कि राहुल गांधी के रवैये पर भी उन्होंने उस वक्त सवाल खड़े किए थे। शीला दीक्षित सरकार में सीनियर मंत्री रहे लवली ने पार्टी छोड़ते हुए कहा था कि जो चुनाव में जमानत नहीं बचा पा रहे, उनको पार्टी थोप रही है।

मेरी विचारधारा भाजपा के साथ फिट नहीं: लवली

मेरी विचारधारा भाजपा के साथ फिट नहीं: लवली

अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन की मौजूदगी में लवली की वापसी के बाद कि 'मेरे लिए भाजपा ज्वाइन करना कोई खुशी की बात नहीं थी बल्कि पीड़ा में लिया हुआ फैसला था। विचारधारा के तौर पर मैं वहां फिट नहीं थाा।' बता दें कि 18 अप्रैल 2017 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शीला सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। लवली की वापसी पर कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने कहा कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है कि वो वापस आ गए हैं। उन्होंने यह महसूस किया कि अपना घर ही अच्छा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+