Amrita Chauhan कौन है? लिव-इन पार्टनर UPSC छात्र Ramkesh Meena को जिंदा जलाया, आखिर क्यों? सामने आई खौफनाक वजह
Delhi Gandhi Vihar Crime News Hindi: 2022 के महरौली श्रद्धा वाकर मर्डर केस की यादें अभी ताजा हैं, लेकिन दिल्ली में फिर एक ऐसा खौफनाक कत्ल सामने आया है, जिसने पूरे शहर को सिहरा दिया। महरौली से महज 30 किलोमीटर दूर गांधी विहार इलाके में UPSC की तैयारी कर रहे 32 साल के रामकेश मीणा का जला हुआ शव मिला। शुरू में इसे गैस लीक का हादसा माना गया, लेकिन सच्चाई इतनी डरावनी थी कि पुलिस वाले भी कांप उठे।
इस क्रूर हत्याकांड की मास्टरमाइंड निकली 21 साल की फॉरेंसिक साइंस की छात्रा अमृता चौहान-वही अमृता, जो अपराधों को विज्ञान की नजर से समझने का दावा करती थी। अपने पूर्व प्रेमी और एक दोस्त की मदद से उसने रामकेश को गला दबाकर मारा, डंडे से पीटा, फिर घी-तेल-वाइन डालकर जिंदा जलाया।

सबूत मिटाने के लिए LPG सिलेंडर का नॉब खोल दिया, ताकि लगे जैसे गैस ब्लास्ट हो गया। लेकिन CCTV, मोबाइल डेटा और फॉरेंसिक जांच ने इस 'परफेक्ट मर्डर' की पूरी साजिश को बेनकाब कर दिया। आखिर क्यों अमृता ने रामकेश को इतनी बेरहमी से मौत दी? अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप के साथ मिलकर शुरू की 'बदला लेने' की खूनी पटकथा। आइए जानते हैं...
UPSC Student Ramkesh Meena Killed: आग की लपटों में छिपी थी खूनी साजिश: कैसे खुली हत्याकांड की परतें?
6 अक्टूबर 2025 की वो काली सुबह, जब दिल्ली पुलिस को गांधी विहार के E-60 बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग की टीमें दौड़ीं, आग बुझाई गई, लेकिन अंदर का मंजर देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए। एक जली हुई लाश पड़ी थी-रामकेश मीणा की। 32 साल का ये युवक यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली आया था, और उसी फ्लैट में रहता था। शव इतना झुलसा हुआ था कि पहचान मुश्किल हो रही थी, लेकिन दस्तावेजों से कन्फर्म हो गया। कमरे में बिखरी चीजें, गैस सिलेंडर का खुला नॉब और AC ब्लास्ट जैसी हालत ने शुरू में इसे हादसा करार दिया। FIR भी आग से जुड़े BNS सेक्शन के तहत दर्ज हुई। लेकिन क्राइम टीम और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की नजर में कुछ गड़बड़ थी-शव पर चोट के निशान, और कमरे में असामान्य जलन के पैटर्न।

Live-in Partner Amrita Chauhan Exposed: CCTV फुटेज में खुला अमृता चौहान का राज
पुलिस ने तुरंत आसपास के CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया। और यहीं से सारी गुत्थी खुलने लगी। 5-6 अक्टूबर की देर रात, करीब 2:20 बजे, दो लोग मुंह ढके हुए बिल्डिंग में घुसे। 39 मिनट बाद, सिर्फ एक बाहर आया। फिर 2:57 बजे एक लड़की-बाद में अमृता चौहान के रूप में पहचानी गई-अपने साथी के साथ बाहर निकली। कुछ ही मिनटों बाद, आग भड़क उठी। पुलिस ने अमृता का मोबाइल डेटा (CDR) चेक किया, तो लोकेशन उसी रात गांधी विहार के आसपास ही थी। कॉल रिकॉर्ड्स में सुमित कश्यप (Sumit Kashyap) और संदीप कुमार (Sandeep Kumar) के नंबर बार-बार फ्लैश हो रहे थे। अब शक यकीन में बदल गया। तकनीकी सर्विलांस ने तीनों को ट्रैक किया, और 18 अक्टूबर को अमृता को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने सब कबूल कर लिया। 18 से 23 अक्टूबर के बीच तीनों आरोपी पकड़े गए।

Ramkesh Meena Murder Reason: रामकेश मीणा को क्यों अमृता ने मार डाला? क्राइम वेब सीरीज से ली इंस्पिरेशन
अमृता चौहान (21) और रामकेश मीणा (32) की लिव-इन रिलेशनशिप मई 2025 में शुरू हुई थी। रामकेश UPSC का सपना देख रहा था, अमृता फॉरेंसिक साइंस पढ़ रही थी। लेकिन रिश्ता बिगड़ गया, जब अमृता को पता चला कि रामकेश ने उसके निजी (ओब्सीन) वीडियो और फोटो हार्ड डिस्क में सेव कर रखे हैं। अमृता ने बार-बार डिलीट करने को कहा, लेकिन रामकेश ने साफ मना कर दिया। गुस्से में अमृता ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप को ये बात बताई।
सुमित, जो LPG सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर है, ने तुरंत साथ दिया। दोनों ने मिलकर संदीप कुमार को शामिल किया, और 'बदला लेने' की प्लानिंग शुरू हो गई। अमृता ने इसे 'उसे सबक सिखाने' का नाम दिया। क्राइम वेब सीरीज देखने की शौकीन अमृता ने 'परफेक्ट मर्डर' का आइडिया लिया-फॉरेंसिक नॉलेज से सबूत मिटाओ, और हादसा दिखाओ।

अमृता के ठिकाने से हार्ड डिस्क (जिसमें वो निजी वीडियो थे), ट्रॉली बैग, रामकेश की शर्ट और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। तिमारपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने इस ब्रूटल मिस्ट्री को सुलझाया, जो वाकई एक 'विज्ञान से बुनी गई हत्या की स्क्रिप्ट' साबित हुई।
आरोपी: फॉरेंसिक स्टूडेंट से LPG डीलर तक, ये हैं हत्यारे गैंग के चेहरे
Who Is Amrita Chauhan: कौन है अमृता चौहान?
मुरादाबाद (पीतल नगरी) की रहने वाली, BSc फॉरेंसिक साइंस की छात्रा है। क्राइम वेब सीरीज की शौकीन, इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करती थी (@ami110486)। हत्या से 5 दिन पहले 30 सितंबर को एक ट्रांजिशन रील अपलोड की, लेकिन रामकेश की कोई फोटो नहीं। फॉरेंसिक की जानकारी से साजिश रची।

Amrita Chauhan Gang: अमृता चौहान के गैंग में कौन-कौन?
- सुमित कश्यप (27): अमृता का पूर्व प्रेमी, मुरादाबाद निवासी। LPG सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूटर, जिसे गैस लीक और ब्लास्ट की परफेक्ट टाइमिंग पता थी। हत्या में गैस फैलाने का जिम्मा उसके पास।
- संदीप कुमार (29): मुरादाबाद का ग्रेजुएट, SSC/CGL की तैयारी कर रहा था। अमृता-सुमित का दोस्त, हत्या में फिजिकल अटैक का साथ दिया।
Ramkesh Meena Murder Update: खूनी रात: गला दबाया, पीटा, फिर जिंदा जलाया-सबूत मिटाने का वैज्ञानिक 'फॉर्मूला'
5-6 अक्टूबर की वो खौफनाक रात। तीनों आरोपी गांधी विहार पहुंचे। रामकेश सो रहा था। पहले गला दबाकर बेहोश किया, फिर डंडे से इतना पीटा कि मौत हो गई। अमृता ने फॉरेंसिक नॉलेज का इस्तेमाल किया-शव पर घी, तेल और वाइन उड़ेल दिया, ताकि आग तेज भड़के और DNA सबूत जल जाएं। सुमित ने LPG सिलेंडर का नॉब खोला, गैस कमरे में फैलाई, शव के पास रखा और आग लगा दी। अमृता ने दरवाजे की जाली हटा दी, अंदर से गेट लॉक किया-ताकि लगे कि रामकेश अकेला था और हादसा हुआ। एक घंटे बाद धमाका हुआ, आग भड़क उठी। बाहर वालों को लगा AC ब्लास्ट हो गया। लेकिन अमृता की चालाकी CCTV और मोबाइल डेटा ने धो डाली।
ये केस सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि विश्वासघात और बदले की आग का प्रतीक है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, और आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। रामकेश का परिवार सदमे में है-उसका सपना UPSC का था, लेकिन मिली मौत। क्या अमृता जैसी 'विज्ञान की छात्रा' अपराध की दुनिया में उतर आएगी? दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया, लेकिन ये सवाल बाकी है: प्राइवेसी का उल्लंघन कब बनेगा हत्या का बहाना?
ये भी पढ़ें- Deepak Gupta Murder: 4 घंटे का हॉरर शो! 4KM तक घसीटा-पीटा, मुंह में मारी गोली, गोरखपुर में गौ तस्करों का तांडव
-
दुर्गा अष्टमी पर बेटियों का सम्मान: CM रेखा गुप्ता ने 1100 छात्राओं को दी साइकिल, बोलीं- ‘यही हैं भविष्य’ -
'बेटियों के अपमान पर बवाल', दिल्ली विधानसभा में गूंजा हंगामा, AAP के बयान पर एक्शन मोड में स्पीकर -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications