देश में रोहिंग्या कहां से आए; संजय सिंह ने केंद्र को घेरा
Delhi Politics: दिल्ली में अगले साल के शुरू में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ताधारी आप ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 38 उम्मीदवारों की अपनी अंतिम सूची जारी कर दी। इससे पहले राज्य सियासी पारा चढ़ता हुआ दिख रहा है।
बीजेपी लगातार रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को घेरने की कोशिश में लगी हुई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के मुद्दे पर पलटवार किया है।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा, "भारत के बॉर्डर की सुरक्षा किसके जिम्मे है? PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह कर क्या रहे हैं? उन्हें ये बताना चाहिए कि देश में रोहिंग्या कहां से आए हैं? भाजपा ने ही बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को DDA में फ्लैट दी हैं। बीजेपी ने इस देश को नफरत और झगड़े के अलावा कुछ नहीं दिया है।"
वहीं, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'देश के गृहमंत्री ना दिल्ली में अपराध रोक पा रहे हैं, ना बॉर्डर पर घुसपैठ। अमित शाह जी कह रहे हैं कि बॉर्डर की सुरक्षा भी राज्य सरकार को ही करनी है। ये क्या कह रहे हैं अमित शाह जी? तो क्या अब केंद्र सरकार देश के बॉर्डर सुरक्षित रखने में अपनी नाकामी कबूल कर रही है?












Click it and Unblock the Notifications