5 साल में दिल्ली के लिए क्या किया? आप नेता ने भाजपा सांसदों से श्वेत पत्र की मांग, पूछे सात सवाल

लोक सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने शनिवार को कर दिया है। देश भर के राज्‍यों में सात चरणों में होने वाले आम चुनाव से पहले देश की राजधानी में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं। दिल्‍ली की सात लोकसभा सीटों के भाजपा के सांसदों से आप ने बीते 10 सालों में किए गए काम का श्ववेत पत्र जारी करने की मांग की है।

delhi aap

इसके साथ ही दिल्‍ली आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केजरीवाल सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भाजपा से सात सवाल भी पूछे हैं।

बता दें लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए उतारे गए भाजपा उम्मीदवारों ने सोमवार को अपनी 100 दिनों की "प्राथमिकताओं" को सूचीबद्ध किया, जिसमें उन्‍होंने बताया कि सांसद चुने जाने के बाद वो दिल्‍ली की जनता के लिए क्‍या करने वाले है, जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में सुधार शामिल था।

आपने 10 वर्षों में दिल्‍ली के लिए क्‍या किया?

आप ने भाजपा से पूछा कि उसके सांसदों ने पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी के लिए क्या किया है और उन्हें इस पर श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती दी। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवारों ने सोमवार को अपनी 100 दिनों की "प्राथमिकताओं" को सूचीबद्ध किया, जिसमें निर्वाचित होने के बाद स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में सुधार शामिल था।

दिल्‍ली सरकार के मंत्री ने कसा तंज

मीडिया को संबोधित करते हुए दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा ये बड़ा ही हास्‍यपद है कि भाजपा ने दिल्‍ली की जनता के सामने अपनी प्राथमिकताएं रख दी कि अगर उनके सातों सांसद जीतते हैं तो वह अगले 100 दिनों तक दिल्‍ली वालों के लिए क्‍या करने वाले हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा पिछले 10 वर्षों में सांसद कहां थे जब दिल्ली में उनकी जरूरत थी? उन्हें दिल्लीवासियों के सामने एक श्वेत पत्र रखना चाहिए।"

बता दें दिल्‍ली में कुल सात लोकसभा सीटें हैं और 2019 के चुनाव में भाजपा ने सातों सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार के चुनाव में उन सातों सांसदों में से केवल नॉर्थ ईस्ट से मौजूदा सांसद मनोज तिवारी अकेले हैं ने भाजपा ने इस बार चुनाव मैदान में उतारा है, बाकी छह सीटों पर वर्तमान सांसदों के बजाय ने उम्‍मीदवारों को मौका दिया है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने वर्तमान भाजपा सांसदों से पूछ ये सात सवाल?

  1. 2017-18 में, कई दुकानें सील कर दी गईं और व्यवसाय बंद कर दिए गए। डिफेंस कॉलोनी में, एक बूढ़े व्यक्ति का एमसीडी से उनकी दुकान को सील न करने की गुहार लगाने का एक वीडियो सामने आया।
  2. भाजपा शासित एमसीडी और डीडीए ने लोगों को नौकरी से निकाल दिया। चाहे वह डिफेंस कॉलोनी हो, जीके-आई, जीके-द्वितीय या राजिंदर नगर, दिल्ली भर में स्थानों को सील कर दिया गया तो आपने क्या किया?
  3. डीडीए और भूमि एवं विकास कार्यालय दिल्ली में तोड़फोड़ कर रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में 1.5 लाख लोग बेघर हो गए। क्या उनका कोई सांसद बुलडोजर के सामने खड़ा हुआ? क्या वे विध्वंस रोकने आए थे?
  4. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस केंद्र के अंतर्गत आती है। आज हालत यह है कि नए साल की पूर्व संध्या पर कंझावला में एक महिला को 20 किलोमीटर तक घसीटा गया। उस समय भाजपा सांसद कहां थे।
  5. बलात्कार और हत्याएं हमेशा खबरों में रहती हैं। ग्रेटर कैलाश और सीआर पार्क में नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। हर कोई उनके बारे में बात करता है। पुलिस क्या कर रही है?
  6. कोविड-19 की दूसरी लहर में जब जब ऑक्सीजन की कमी थी तो क्या उन्हें केंद्र से ऑक्सीजन मिली? उस वक्त सांसद कहां थे?
  7. गर्मियों में हरियाणा दिल्ली से पानी रोक देता है। क्या उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की या संसद में दिल्ली के लिए पानी का मुद्दा उठाया? तब ये सांसद कहां थे?

बता दें लोकसभा चुनाव के लिए दिल्‍ली में इंडिया गठबंधन के तहत आप और कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया है। आप ने अपने हिस्‍से में आई चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जहां से वह चुनाव लड़ेगी, वहीं कांग्रेस ने अभी तक शेष तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+