Delhi Ka Mausam: धूप या बारिश? वैलेंटाइन डे पर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
Delhi Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में पहले से सर्दी थोड़ी कम हुई है लेकिन यहां हो रही बीच-बीच की बरसात ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने के आसार हैं। आज यहां पर अधिकम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
तो वहीं ऐसा ही मौसम 14 फरवरी को भी रहेगा। यहां बुधवार को भी मौसम भीगा-भीगा ही रहने वाला है। इसका मतलब ये हुआ कि वैलेंटाइन डे पर दिल्ली में बरसात होगी। आपको बता दें कि पहाड़ों पर इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसकी वजह से पहाड़ों पर बरसात हो रही है और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ रहा है।
आईएमडी ने कहा है कि 17 और 18 फरवरी को हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की आशंका है और इसकी वजह से मैदानी इलाकों का मौसम भी सर्द और गीला-गीला ही रहने वाला है। आज भी तड़के यहां पर धुंध देखने को मिली है हालांकि वो दिन चढ़ने के कारण ठीक भी हो गई। फिलहाल इस हफ्ते के बाद यहां पर भी मौसम में बदलाव होगा।
दिल्ली में आज ही प्रदूषण, बारिश के बाद भी बदलाव नहीं
आज भी दिल्ली में सुबह AQI 299-300 के बीच ही था। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 271 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 286 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 282 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 275 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -269 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -291 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ , राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा में आज मौसम साफ रहेगा तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम ड्राई बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications