Dust Storm: दिल्ली -NCR में आज क्यों छाया धूल का गुबार ही गुबार?

Dust Storm: धूल भरी आंधी से बचकर रहना चाहिए क्योंकि सेहत पर बुरा प्रभाव डालती है इससे आंखों को काफी नुकसान पहुंचता है, इस दौरान सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

 Dust Storm:

Delhi Dust Storm: दिल्ली वालों की मंगलवार की सुबह धूल भरी आंधी से हुई, आज चारों ओर केवल धूल की चादर पसरी हुई है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिसके कारण लोगों को बाहर चलने में काफी दिक्कत हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में शाम तक मौसम में चेंज होगा क्योंकि शाम तक हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। अब सवाल ये है कि दिल्ली में अचानकर से इस तरह का मौसम कैसे बदल गया, तो इसके पीछे कारण एक बार फिर से पराली का जलना है, जिसकी वजह से दिल्ली और एनसीआर में आज धूल का उबार देखा गया है।

आपको बता दें कि रबी की फसल की कटाई का ये वक्त है और इसलिए पड़ोसी राज्यों में किसानों की ओर से पराली जलाया जा रहा है। हालांकि इसकी जगह वैकल्पिक रास्ते अपनाने को कहा गया है लेकिन इसके बावजूद किसान इसे जला रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा और पंजाब दोनों को मिलाकर अभी तक हजारों की संख्या में पराला जलाने की घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण दिल्ली में Dust storm देखा जा रहा है। फिलहाल अगर शाम तक बारिश हो जाती है तो दिल्ली में धूल का तूफान थम जाएगा। आम तौर पर इस तरह का तूफान सर्दियों में नजर आती हैं लेकिन इस बार गर्मी में ऐसी स्थिति बनी हुई है।

मालूम हो कि अगर इस तरह से तूफान आते रहे तो दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण काफी बढ़ जाएगा जो कि अप्रैल और मई की बारिश की वजह से काफी कम हो गया था। यहां आपको ये भी बता दें कि दिल्ली के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है लेकिन ये प्रभावी नहीं है इसलिए यहां पर बारिश ज्यादा नहीं होगी। फिलहाल आज यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आस-पास रह सकता है और आने वाले दिनों में भी इसी तरह की गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा लेकिन यहां अभी हीटवेव की आशंका नहीं है।

क्या होता है Dust Storm?

Dust Storm यानी कि धूल भरी आंधी काफी खतरनाक होते हैं। हालांकि ये मौसमी ही प्रक्रिया है। इसके तहत धूल भरे तूफान उठते हैं। असल में जब हवा की एक ड्राई लेयर ढीली रेत या मिट्टी को एक स्थान से दूसरी जगह लेकर जाती है, तब धूल भरी आंधी आती है। आमतौर पर इस तरह के तूफान राजस्थान में देखे जाते हैं क्योंकि वहां की सतह काफी ड्राई है। ये तूफान फसलों, मनुष्यों पर पशुओं के लिए अच्छा नहीं होता है और इस दौरान तापमान भी काफी बढ़ जाता है जैसे कि इस वक्त दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+