Delhi Weather: दिल्ली में 'ब्रेक मानसून' , जानिए कब बरसेंगे राजधानी में बादल, IMD ने क्या कहा?

नई दिल्ली, 26 अगस्त। दिल्ली में एक बार फिर से 'ब्रेक मानसून' हो गया है,जो कि इस सीजन में तीसरी बार हुआ है। जिसके चलते दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि शुक्रवार को हल्की-फुल्की बूंदा-बादी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक इस वक्त मानसून का कम दबाव वाला क्षेत्र हिमालय की तलहटी के पास है , ये स्थिति एक-दो दिनों तक रहने वाली है इसलिए दिल्ली में बादल अगले चार दिन तक नहीं बरसने वाले हैं।

आरके जेनामणि ने कही बड़ी बात

आरके जेनामणि ने कही बड़ी बात

मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि 'इस वक्त दिल्ली में मानसून वीक है। अगर मानसून हिमालय की तलहटी के करीब स्थानांतरित होता है और वहां लगातार दो से तीन दिन बना रहता है तो इसे 'ब्रेक मानसून' यानी कि मानसून की सीरीज का टूटना कहते हैं। हिमालय की तलहटी के करीब मानसून के शिफ्ट होने के कारण पूर्वोत्तर भारत में बारिश तेज हो जाती है और इसी वजह से पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।'

जुलाई में दिल्ली में मानसून ने पहला ब्रेक लिया था

जुलाई में दिल्ली में मानसून ने पहला ब्रेक लिया था

गौरतलब है कि जुलाई में दिल्ली में मानसून ने पहला ब्रेक लिया था दूसरा ब्रेक 10 अगस्त से 19 अगस्त तक का था और तीसरा ब्रेक अभी हुआ है। दिल्ली में इस महीने अब तक सामान्य 210.6 मिमी के मुकाबले 214.5 मिमी बारिश हुई है। आम तौर पर राजधानी अगस्त में 247.7 मिमी वर्षा होती है। जबकि जुलाई में असामान्य रूप से 507.1 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से लगभग 141 प्रतिशत अधिक थी।

नार्थ ईस्ट में बारिश

नार्थ ईस्ट में बारिश

दिल्ली में मानसून के ब्रेक की ही वजह से ही इस वक्त नार्थ ईस्ट में बारिश हो रही है और इसी कारण 27 अगस्त तक पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा के आसार हैं। अगर दक्षिण भारत की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु में27-29 अगस्त को केरल में भारी बारिश हो सकती है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी,बिहार में जोरदार बारिश के आसार हैं। तो वहीं कल से कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है।

Recommended Video

    Weather Updates: UP, Bihar से लेकर Delhi तक जानें मौसम का पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+