Weather Updates: चूरू में माइनस में तापमान, दिल्ली का हाल बेहाल, जानिए IMD का अपडेट

राजस्थान में आज सुबह चूरू में न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीकर में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Weather Updates:

Weather Updates North India : पूरा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है, तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट और भी ज्यादा परेशान करने वाला है क्योंकि उसने अब यहां पर बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसके हिसाब से अब दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में बारिश लोगों को सताने वाली है क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 21 जनवरी से पूरे नार्थ में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना नजर आ रही है, जिससे लोगों को और ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

ठंड से कांप रही है देश की राजधानी, लोग तंग

तो वहीं दिल्ली में ठंड का आलम ये है कि यहां का तापमान हिल स्टेशन से भी कम हो गया है। आज सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस, पालम में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस जबकि आयानगर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, आज पूरे दिन शीतलहर की आशंका बनी हुई है।

राजस्थान में पाले से किसान परेशान

ये हाल केवल दिल्ली का नहीं है बल्कि पूरे उत्तरभारत का है। राजस्थान में भी इस बार गजब की ठंड पड़ रही है। आज सुबह चूरू में न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सीकर में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण ठंड के कारण यहां पर पाला पड़ रहा है, जिसकी वजह से किसानों की परेशानी बढ़ गई है क्योंकि पाले से रबी की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। फिलहाल यहां पर 'कोल्डवेब' का अलर्ट जारी है और अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है।

नारनौल में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस

तो वहीं बुधवार सुबह हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इन राज्यों में भीषण कोहरे और शीतलहर की आशंका व्यक्त की है और अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों पर जारी है बर्फबारी का दौर

तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा । इन तीनों ही राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दक्षिण में भी मौसम ने करवट ली है। आज सुबह से कर्नाटक के बेंगलुरु में ठंडी हवाएं चल रही है। सुबह आठ बजे तक यहां कोहरा भी देखा गया लेकिन दिन खुलने के साथ ही कोहरा तो छंट गया लेकिन मौसम में ठंडक बनी हुई है। हालांकि आंध्रा में मौसम शुष्क बना हुआ है तो वहीं पूर्वोत्तर में हल्की बारिश का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+