Aaj Ka Mausam: घने कोहरे के आगोश में दिल्ली, लुढ़का पारा, अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड
Mausam ki Jankari Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में अब सर्दी अपने पूरे शबाब पर है। यहां तेजी से पारा लुढ़का है और जिसके कारण इस वक्त राजधानी में जमकर हाड़ कंपाने वाली ठंड दिखने लगी है।

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि साल 2023 का ये अंतिम हफ्ता कड़ाके की ठंड के साथ बितेगा और घना कोहरा छाया रहेगा इसलिए लोग अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
लोग सड़क किनारे आग तापते नजर आए
दिल्ली में इस वक्त घना कोहरा छाया हुआ है, लोग सुबह सड़क किनारे आग तापते भी नजर आए। आईएमडी का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में जबरदस्त ढंग से ठंड बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होगा।
न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहेगा
आज यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 347 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 329 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 381 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 345 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -321 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 332 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -347 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ आज भी दक्षिण में बरसात हो सकती है। तमिलनाडु में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में भी मौसम ड्राई बना हुआ है।
असम और मेघालय भी बारिश की चपेट में
बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय भी बारिश की चपेट में आज रह सकते हैं जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में मौसम आज भी शुष्क, ठंडा और कोहरे वाला रहेगा। हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज जमकर बर्फबारी होगी जिसके लिए अलर्ट जारी है। कश्मीर के कई स्थानों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है और वहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications