दिल्ली में आज फिर हुई बारिश, मौसम में ठंडक, गर्मी से मिली राहत
दिल्ली में आज फिर हुई बारिश, मौसम में ठंडक, गर्मी से मिली राहत
नई दिल्ली, 26 जून: राजधानी दिल्ली में शनिवार को मौसम ने एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दिल्ली में शाम को बारिश के मौसम में ठंडक हो गई, जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। जिसके बाद शुक्रवार शाम को तेज हवाओं के साथ दिल्ली में बारिश हुई थी। इसके बाद आज एक बार फिर दिल्ली में बारिश हुई है।
Recommended Video

दिल्ली में अभी मॉनसून के आने में वक्त है लेकिन लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में मध्यम बारिश का मौसम अगले दो दिन और बना रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश से राजधानी के तापमान में भी गिरावट आएगी।
देश के कई हिस्सों में इन दिनों मानसून सक्रिय है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय है, जिसके चलते बारिश हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले 24 घंटों में काफी बारिश हुई है और आज भी बारिश हो रही है।
भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी और आसपास अलर्ट जारी किया है।
एक तरफ जहां देश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी बरसात हो रही है वहीं दिल्ली-हरियाणा और पंजाब मानसून का इंताजर कर रहे हैं। हालांकि राजधानी दिल्ली में लगातार मौसम बदल रहा है। बीते तीन दिन से दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। जिससे मौसम में काफी बदलाव आया है। लगातार गर्मी से लोगों को राहत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications