Delhi Fog Alert: दिल्ली-NCR में घना कोहरा, विजिबिलिटी जीरो ,एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, 200 विमान प्रभावित
Delhi Cold Wave and Fog Alert: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (04 जनवरी) को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। विजिबिलिटी जीरो होने से विमान और ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। आईएमडी के अनुसार, पालम, सफदरजंग, अमृतसर, आगरा, हिंडन, चंडीगढ़ और ग्वालियर हवाई अड्डों के पास विजिबिलिटी शून्य हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में अब तक कम से कम 150 उड़ानें विलंबित हुई हैं और 50 विमानों में देरी होने की संभावना है। घने को लेकर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) ने एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस ने भी अपनी ओर से कहा है कि लोगों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट पर आने से पहले अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस देख लें।

IGI एयरपोर्ट ने घने को लेकर जारी एडवाइजरी में क्या कहा?
एयरलाइंस ने घने कोहरे को देखते हुए यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है, ''यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपडेट के लिए एयरलाइनों से संपर्क करें।" इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइनों ने भी अलग से एडवाइजरी जारी की है।
#WATCH | Delhi: Several flights delayed and flight operations affected as a layer of fog grips the national capital.
— ANI (@ANI) January 4, 2025
Visuals from Indira Gandhi International Airport pic.twitter.com/00TFIQMJKF
इंडिगो ने कहा कि "कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई है, जिसके कारण उड़ान प्रभावित हो रहे हैं। अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस देख लेकर एयरपोर्ट आएं।" एयर इंडिया ने एडवाइजरी में कहा, "घने कोहरे के कारण खराब विजिबिलिटी दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान परिचालन को प्रभावित कर रही है।"
As per IMD, visibility near airports - Palam, Safdarjung, Amritsar, Agra, Hindon, Chandigarh and Gwalior reduced to zero pic.twitter.com/Cdtj1ltRHk
— ANI (@ANI) January 4, 2025
शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर 400 से अधिक उड़ानें विलंबित रही थीं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के अधिकारियों ने बताया कि सुबह विजिबिलिटी कम होने के कारण कम विजिबिलिटी से जुड़ी मानक प्रक्रियाएं लागू कर दी गईं। यात्रियों से कहा गया कि वे विमान संचालन से जुड़ी जानकारी के लिए एयरलाइनों से संपर्क करें।
Update issued at 06:35 hours.
— Delhi Airport (@DelhiAirport) January 3, 2025
Kind attention to all flyers!#Fog #FogAlert #DelhiAirport pic.twitter.com/IAEHvyua0w
क्या है CAT III लैंडिंग की प्रक्रिया? जिससे जीरो विजिबिलिटी में भी लैंड होती है फ्लाइट?
एक अधिकारी ने कहा, "जिन एयरलाइनों ने CAT III लैंडिंग और टेकऑफ प्रोटोकॉल का पालन किया, उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।" CAT III प्रोटोकॉल विजिबिलिटी कम होने पर लागू किया जाता है ताकि कम विजिबिलिटी की स्थिति में भी उड़ानें संचालित की जा सकें। पायलटों को इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए।
Delhi Train Late: दिल्ली आने वाली 50 से ज्यादा ट्रेन भी लेट
दिल्ली आने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। 22436 नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस चार घंटे से ज्यादा देरी से चल रही है, जबकि वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से चल रही है।
नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस आठ घंटे 17 मिनट देरी से चल रही है और आनंद विहार टर्मिनल सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस सात घंटे से ज्यादा देरी से चल रही है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में 8 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि 6 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। शनिवार सुबह दिल्ली का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।












Click it and Unblock the Notifications