Delhi Weather: आते हैं, छाते हैं लेकिन बरसते नहीं हैं बादल, आखिर क्यों दिल्ली में नहीं हो रही है बारिश?

नई दिल्ली, 11 जुलाई। राजधानी दिल्ली और एनसीआर इस वक्त भारी उमस से जूझ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमान लगातार गलत साबित हो रहे हैं, उसने आशंका व्यक्त की थी कि यहां पर भारी बारिश होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं , हालांकि जुलाई में शुरुआती दिनों में जमकर बादल बरसे हैं लेकिन जिस तरह से यहां पर बारिश होनी चाहिए थी, वैसी हुई नहीं है। फिलहाल बारिश ना होने से लोग उमस को झेलने पर मजबूर हैं। इस बारे में अब मौसम विभाग ने जानकारी दी है।

 बरसते नहीं हैं बदरा

बरसते नहीं हैं बदरा

उसका कहना है कि urban heat island की वजह से कभी-कभी बादल होने के बाद भी बारिश नहीं हो पाती है और ऐसा इस वक्त दिल्ली में हो रहा है लेकिन ये परिस्थितियां सतही हैं और बहुत जल्द बदलेंगी और मानसून जमकर दिल्ली में बरसेगा।

Recommended Video

    Gujarat और Telangana में Monsoon का कहर, Maharashtra, MP में भी हालत खराब | वनइंडिया हिंदी | *News
    दिल्ली में बारिश की आशंका

    दिल्ली में बारिश की आशंका

    उसने आज भी दिल्ली में बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। उसका कहना है कि मानसून अपनी पुरानी रंगत में हैं और ऐसी कोई सूरत नहीं दिखती, जिससे यहां पर बरसात ना हो। मौसम जल्द ही दिल्ली में करवट लेगा।

     कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका

    कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका

    फिलहाल जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर रविवार रात गुजरात और एमपी में भारी बरसात हुई है, जिससे इन राज्यों के कुछ जिलों में तो बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। तो वहीं दूसरी ओर यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़, झारखंड में भी बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है।

     कई जगहों पर अलर्ट जारी

    कई जगहों पर अलर्ट जारी

    मौसम विभाग का कहना है कि आज उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अनुमान है, तो वहीं ओडिशा और बंगाल में भी भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है और इस कारण यहां पर अलर्ट जारी हैं तो वहीं महाराष्ट्र में तो रेड अलर्ट है , जबकि केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और अलर्ट जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+