Weather News: आज दिल्ली-NCR का कैसा रहेगा मौसम? क्या बरसेंगे बादल? जानें अन्यों राज्यों पर IMD का अलर्ट

Weather News: मई के महीने की शुरुआत में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम की मार ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, आंधी, तूफान में 23 से ज्यादा घायल हुए। मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली-एनसीआर में रविवार यानी आज तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं। साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में दो दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही बताया कि रविवार को तापमान में दो डिग्री तक गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। आपको बता दें कि बीते दिन यानी शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।

Weather News

खराब मौसम ने ली जान
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) नियंत्रण कक्ष के आंकड़ों के अनुसार, तिलक नगर, ग्रीन पार्क, राजौरी गार्डन, अशोक विहार और अन्य क्षेत्रों सहित 12 एमसीडी क्षेत्रों में से सात में पेड़ गिरे। एमसीडी ने नरेला जोन में हनुमान चौक, बेगम विहार में भी जलभराव की सूचना दी। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हादसों में 23 लोग घायल हो गए, जबकि दो की जान गई।

जानें अन्य राज्यों का हाल?

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट
प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी दोनों हिस्सों में धूल भरी तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा और आस पास के क्षेत्रों में गरज व चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

राजस्थान में यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी
उधर, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक आंधी और बारिश का यलो व ऑरेंज अलर्ट
जारी किया है। इससे तापमान में 4 डिग्री तक कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के बूंदी, बीकानेर, कोटा, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, श्रीगंगानगर, जयपुर, राजसमंद, झालवाड़, सवाई माधोपुर, बारां, टोंक, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा और अजमेर जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

दूसरी ओर, जयपुर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने विभिन्न जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने पर येलो अलर्ट और लू की चेतावनी जारी की।

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन तूफान का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश मौसम कार्यालय ने भी रविवार और सोमवार को हिमाचल प्रदेश में बिजली और तेज़ हवाओं के साथ तूफान की चेतावनी जारी की और अगले तीन दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+