Delhi Ka Mausam: दिल्ली में प्रदूषण चरम पर, कोहरे और सर्दी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, जानिए आज के मौसम का हाल

आईएमडी का अनुमान है कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

Delhi Ka Mausam

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): दिसंबर का आधा महीना बीतने को है, ऐसे में अब राजधानी में सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह घने कोहरे और स्मोग के साथ हुई, हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा तो छंट गया लेकिन स्मोग की चादर में अभी भी दिल्ली लिपटी हुई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज दिन में यहां पर मौसम शुष्क रहेगा लेकिन हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं और आने वाले एक-दो दिनों में यहां के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जाएगी।

Delhi Ka Mausam

Recommended Video

    दिल्ली में प्रदूषण चरम पर, कोहरे और सर्दी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, जानिए आज के मौसम का हाल

    आईएमडी का अनुमान है कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आस-पास रह सकता है। हालांकि दिल्ली की हवा में पहले के मुकाबले काफी सुधार है लेकिन अभी भी ये काफी प्रदूषित है। आज भी यहां का AQI 301 है , जो कि खराब श्रेणी में आता है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक मंडे सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 342 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 301 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 302 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 317 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली - 311 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 319 AQI

    ये है मापदंड

    • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
    • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
    • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
    • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
    • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
    • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"

    अगर एनसीआर की बात करें तो आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं यूपी में न्यूनतम तापमान आज 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है तो श्रीनगर में न्यूनतम तापमान आज 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 08 डिग्री रह सकता है।

    Delhi Ka Mausam

    वैसे आज कश्मीर और हिमाचल में भी मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं तो वहीं उत्तराखंड के कुछ जिलों में हल्की बरसात हो सकती है। बिहार, एमपी, राजस्थान, झारखंड में मौसम साफ और शुष्क रहेगा तो दक्षिण भारत में आज भी Cyclone Mandous के कारण भारी बारिश होगी। तमिलनाडु-पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में तो भारी बारिश का दौर पिछले चार दिनों से जारी है तो वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज सुबह से ही बारिश हो रही है और आज भी यहां पूरे दिन मौसम गीला ही रहने वाला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+