Weather: दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड लेकिन आज से बदलेंगे तेवर, जानिए IMD का अपडेट
नई दिल्ली, 10 जून। दिल्ली में गर्मी का रौद्र रूप जारी है, उमस और लू की मार सह रही गर्मी में पिछले 8 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुवार को दिल्ली के सफदरजंग का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था।आठ साल पहले 9 जून को यहां पर 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था लेकिन राहत की बात यह है कि दिल्ली में आज से मौसम के तेवर नरम पड़ने वाले हैं और शाम तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।
Recommended Video

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में शुक्रवार को बूंदा-बांदी या हल्की बारिश हो सकती है और शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यही हाल रहने वाला है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर में जमकर बादल बरस रहे हैं
तो वहीं दक्षिण में मानसून की वजह से दक्षिण और पूर्वोत्तर में जमकर बादल बरस रहे हैं। आज सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश ,सिक्किम, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में जमकर बारिश हो सकती है।

आज हल्की बारिश हो सकती है
तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक आज महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने का अनुमान है जबकि गुजरात , गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी छिटपुट हल्की बारिश संभव है। जबकि दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड में आज हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications