Weather Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में आने वाली है असली आफत! IMD ने बताया क्यों भारी हैं अगले 24 घंटे?
Weather Forecast Today Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। अगर आप आज घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने साथ छाता या रेनकोट रखना समझदारी होगी। क्योंकि देश की राजधानी समेत नोएडा, गाजियाबाद में सुबह-सुबह हल्की बूंदाबांदी और कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार, 27 जनवरी के लिए दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। सैटेलाइट इमेजरी और रडार से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, आज दिन भर आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Weather Today Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर का मौसम?
मौसम विभाग ने आज की स्थिति को देखते हुए दिल्ली (Delhi), नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad) और गुरुग्राम (Gurugram) जैसे शहरों के लिए येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया है। इसका मतलब है कि लोगों को मौसम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
Weather Forecast Today: 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं!
आज सुबह से ही कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखी गई, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा बादलों का डेरा बढ़ता जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता के कारण दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है।
Delhi NCR Rain Forecast: दिल्ली में अब कितना है प्रदूषण?
एक तरफ जहां बारिश की संभावना है, वहीं दूसरी तरफ प्रदूषण ने दिल्लीवासियों की सांसें फूला रखी हैं। हवा के साफ होने के कुछ ही दिनों बाद प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 281 दर्ज किया गया है, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।
हालांकि, हल्की बारिश और तेज हवाओं ने प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार कर दिया है। तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे यानी 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास सिमट सकता है।
Weather Alert In Delhi NCR: अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
आज की उथल-पुथल के बाद अगले दो दिनों में मौसम के शांत रहने के आसार हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए मैप्स के अनुसार, 28 जनवरी और 29 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर के नक्शे पर कोई चेतावनी नहीं है, यानी 'ग्रीन सिग्नल' है। बुधवार (28 जनवरी) से आसमान साफ होने की उम्मीद है और धूप खिल सकती है। हालांकि, जानकारों का कहना है कि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से अगले दो दिनों तक सुबह और रात के समय घने कोहरे की वापसी हो सकती है।
Weather Latest Update: बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर असर
दिल्ली के मौसम में आए इस अचानक बदलाव का मुख्य कारण उत्तर भारत में एक्टिव एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है।
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और मैदानी इलाकों में बनी सिस्टम की वजह से ही दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज आंधी-तूफान जैसी स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में जब यह सिस्टम आगे बढ़ जाएगा, तो उत्तर-पश्चिमी हवाएं दोबारा जोर पकड़ सकती हैं, जिससे एक बार फिर शीत लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications