Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अचानक पल्टी मारने वाला है मौसम! अगले 48 घंटे भारी, IMD ने जारी किया Alert

Weather Forecast Today Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में फरवरी के महीने में ही गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों में तापमान में आई तेजी ने लोगों को पंखे और कूलर की याद दिला दी है, लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने से मौसम ( Delhi NCR Weather) एक बार फिर करवट लेने को तैयार है।

आज यानि 17 फरवरी को दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध (Mist) दर्ज की गई। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। आज का मौसम (Weather) मिला-जुला रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आज बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन उमस और बादलों की वजह से धूप का असर कम रहेगा।

weather-forecast-today

Weather Forecast Tomorrow: 18 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

कल यानी बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। 18 फरवरी को एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी।

Weather Forecast: 19 फरवरी के मौसम का हाल

बारिश के गुजर जाने के बाद 19 फरवरी को आसमान फिर से साफ होने लगेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन दिन में अच्छी धूप खिलेगी। इस दिन अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 14°C तक रहने की उम्मीद है। ठंडी हवाओं के कारण मौसम (Weather) सुहावना बना रहेगा और सुबह-शाम की गुलाबी ठंड बरकरार रहेगी।

आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम (Weather)?

  • नई दिल्ली (Weather In Delhi): दिल्ली में दिन में पारा 29°C तक जाएगा, जबकि रात में 15.7°C तक गिरेगा। सुबह धुंध रहेगी और दिन भर बादलों की लुका-छिपी चलती रहेगी।
  • नोएडा (Weather In Noida): नोएडा अधिकतम तापमान 28.9°C और न्यूनतम 15.2°C रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाएगा और दोपहर में बादल दिखाई देंगे।
  • गुरुग्राम (Weather In Gurugram): गुरुग्राम में दिन का तापमान 28.5°C और रात का 14.8°C रहेगा। सुबह धूप खिली रहेगी, लेकिन शाम होते-होते बादल छा सकते हैं।
  • गाजियाबाद (Weather In Ghaziabad): गाजियाबाद में पारा 28°C से 15°C के बीच रहेगा। धुंध के साथ-साथ आसमान में बादल बने रहेंगे।
  • फरीदाबाद (Weather In Faridabad): फरीदाबाद में दिन में 29°C के साथ थोड़ी गर्मी लगेगी, लेकिन रात में तापमान 16°C रहने से मौसम सुहावना रहेगा।

Delhi NCR में आज के AQI का हाल

मौसम (Weather) बदलने के साथ-साथ प्रदूषण ने भी चिंता बढ़ा दी है। आज दिल्ली-एनसीआर की हवा 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई है।

  • दिल्ली का AQI: आज कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 320 से 350 के बीच दर्ज किया गया है।
  • नोएडा और गाजियाबाद: यहां भी प्रदूषण का स्तर 300 के पार है।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+