Delhi Forecast Today: क्या आज दिल्ली में होगी बारिश? जानिए मौसम विभाग का जवाब

Delhi Forecast Today: देश की राजधानी दिल्ली में मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है, यहां पिछले दो -तीन दिनों से रूक-रूक कर बरसात हो रही है, आज भी यहां पर बादलों के बरसने के आसार हैं इसलिए मौसम विभाग ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

आईएमडी का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है।दिल्ली में वैसे उमस ने लोगों को तंग किया गया है, जिससे फिलहाल तो लोगों को निजात नहीं मिलने वाली है।

Delhi Forecast Today

आपको बता दें कि आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है। वैसे लगातार हो रही बरसात की वजह से यहां के प्रदूषण में कमी आई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 103 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 105 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 06 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 105 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -104 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -105 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

पंजाब, हरियाणा, एमपी, यूपी, बिहार में भी आज जमकर बरसात हो सकती है

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, एमपी, यूपी, बिहार में भी आज जमकर बरसात हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल में आज भी बरसात का दौर जारी रहने वाला है तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान , गुजरात में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट किया गया है।

गुजरात में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट

राज्य के कई जिलों में इस वक्त बाढ़ जैसी स्थिति है, तटीय इलाके बुरी तरह से प्रभावित हैं इसलिए यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

पूर्वोत्तर में आज भी इंद्रदेव मेहरबान हो सकते हैं

तो वहीं पूर्वोत्तर में आज भी इंद्रदेव मेहरबान हो सकते हैं। असम, सिक्किम, मेघालय में भी भारी बारिश का अनुमान है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+