Weather Update: अगले 5 दिनों में गर्मी के तेवर और सख्त! जानें दिल्ली-NCR, UP समेत अन्य राज्यों का हाल?

Weather Update: होली पर्व से पहले ही मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी अगले पांच दिनों में राजधानी के अधिकांश स्थानों पर पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक, सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ दिखेगा। इससे दिन के तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, मंगलवार तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार तक 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

Weather Forecast

बीते रविवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से पांच डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 13.9 डिग्री सेल्सियस था।

इन राज्यों में सताएगी गर्मी
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4-5 दिनों में हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर पश्चिम भारत में भी दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, देश के कई हिस्सों में अधिकतम या दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे है, जहां यह सामान्य के करीब है। लेकिन, आईएमडी ने कहा है कि अब धीरे-धीरे गर्म मौसम की ओर बदलाव होगा।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु) महेश पलावत ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में अब किसी बड़ी मौसमी गतिविधि की उम्मीद नहीं है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले सप्ताह दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा और उसके बाद इसमें और वृद्धि होगी।

दिल्ली की हवा हुई बेहतर
इस बीच, दिल्ली की हवा 'मध्यम' रही। लेकिन, पिछले 24 घंटों में इसमें थोड़ी गिरावट आई है। 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार शाम 4 बजे 193 (मध्यम) दर्ज किया गया। शनिवार शाम 4 बजे इसी समय यह 167 (मध्यम) था। दिल्ली के लिए केंद्र की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के पूर्वानुमान से पता चला है कि बुधवार तक एक्यूआई "मध्यम" रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+