Delhi Weather: दिल्ली-NCR में आज भी हवा जहरीली, हो सकती है बारिश, बढ़ेगी सर्दी
Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड पड़ने लगी है तो वहीं आज राजधानी में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। दऱअसल हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश की आशंक है। बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी, रविवार सुबह दिल्ली में धुंध भी छाई रही।

फिलहाल आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगर बारिश होगी तो उसकी वजह से प्रदूषण में कमी आएगी, वैसे यहां स्थिति पहले से बेहतर हुई है लेकिन प्रदूषण आज भी चरम पर ही है। संडे को भी यहां का AQI 300 के पार ही है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 398 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 391 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 389 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 379 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -392 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 398 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 397 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
आज नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार हैं और यहां भी धुंध छाई हुई है। जबकि दूसरी ओर दक्षिण में मौसम का मिजाज खराब है। तमिलनाडु में भारी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। आज भी यहां पर अलर्ट जारी है तो वहीं कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है। पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी-छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई रहेगा तो वहीं पूर्वोत्तर में हल्की बारिश और हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं, जिसके लिए पहले से ही चेतावनी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications