Weather Alert: दिल्ली में पारा और चढ़ेगा, आज हल्की बारिश की संभावना; 7 दिनों में हीटवेव बरसाएगी कहर
IMD के मुताबिक, रविवार तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, शनिवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भीषण गर्मी की तपिश से राहत मिल सकती है।

Weather Alert: जून में मई के मुकाबले गर्मी चरम पर पहुंच चुकी है। करीब दो सप्ताह के अंतराल के बाद शुक्रवार को दिल्ली में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में जहां तापमान और बढ़ने की उम्मीद है, वहीं राजधानी में शनिवार को बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। भारत मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। हालांकि, मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर भी दी है। जिसके मुताबिक, शनिवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है।
आईएमडी के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। राजस्थान में अरब सागर से पूर्वी हवाएं आ रही, जिससे राजस्थान और हरियाणा सीमा पर बारिश की संभावना बढी। इस नमी में से कुछ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की ओर बढ़ सकती है और उच्च स्थानीय तापमान के साथ, एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
पारा और चढ़ेगा, हीटवेव भी बरसाएगी कहर
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मुख्य रूप से शुष्क मौसम देखने को मिलेगा, जिसमें दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलेंगी। दिल्ली में हवा की दिशा काफी हद तक उत्तर-पश्चिम की ओर है, जिसका मतलब है कि ये शुष्क हवाएं हैं। इस अवधि के दौरान अगले 7 दिनों में क्षेत्र में लू यानी हीटवेव भी चलेगी। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
पिछली बार सफदरजंग में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर 23 मई को था, जब यह 43.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था। शुक्रवार को अक्षरधाम के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन पर दिल्ली का अधिकतम अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद पीतमपुरा और नजफगढ़ दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications