दिल्ली के सोनिया विहार जल उपचार संयंत्र में लगेगा फ्लोमीटर, जल बोर्ड ने दी अहम जानकारी

दिल्ली के सोनिया विहार जल उपचार संयंत्र में फ्लोमीटर लगाए जाने की वजह से यह प्लांट कुछ समय के लिए संचालित नहीं रहेगा, जिसकी वजह से जल आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी गई है।

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से कहा गया है कि सोनिया विहार जल उपचार संयंत्र में फ्लोमीटर स्थापना और रखरखाव कार्य की वजह से 18 जनवरी सुबह 10 बजे से 16 घंटे के लिए आपूर्ति ठप रहेगी। दरअसल भूमगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई के चलते पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इस सफाई कार्य की वजह से गुरुवार और शुक्रवार को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

water

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से कहा गया है कि 18 जनवरी सुबह 10 बजे से प्लांट में मेंटेंनेंस का कार्य चलेगा,जिसकी वजह से 18 जनवरी की शाम से 19 जनवरी की सुबह तक दक्षिण दिल्ली में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस मेंटेनेंस वर्क की वजह से कैलाश नगर, सराय काले खां,जल विहार, लाजपत नगर, मूलचंद अस्पताल, ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज, देवली, अंबेडकर नगर, ओखला, कालकाजी, कालकाजी एक्सटेंशन, गोविंदपुरी, जीबी पंत पॉलिटेक्निक, श्याम नगर कॉलोनी, ओखला सब्जी मंडी, अमर कॉलोनी, दक्षिण पुरी, पंचशील पार्क, शाहपुर जाट, कोटला मुबारकपुर, सरिता विहार, सिद्धार्थ नगर, अपोलो, जीके नॉर्थ, मालवीय नगर, डीर पार्क, गीतांजली श्रीनिवासपुरी, जीके साउथ, छतरपुर और एनडीएमसी के आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+