"पानी सत्याग्रह" शुरू करने से पहले आतिशी पहुंची राजघाट, सुनीता केजरीवाल समेत साथ में मौजूद थे ये AAP नेता
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राजधानी के लोग जबरदस्त पानी की किल्लत झेल रहे हैं। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार हरियाणा समेत अन्य पड़ोसी राज्यों से अितिरिक्त पानी की डिमांड कर रही है, लेकिन सारे प्रयास बेनतीजा साबित हो रहे हैं।
वहीं शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने पानी की मांग को लेकर सत्याग्रह शुरू किया है। सत्याग्रह शुरू करने से पहले जल मंत्री आतिशी दोपहर 12 बजे पहले राष्ट्रपित महात्मा गांधी की समाधि पर राजघाट पहुंची और उन्होंने सत्याग्रह के जनक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आर्शीवाद लिया।

पानी सत्याग्रह शुरू करने से पहले आतिशी राजघाट जब पहुंची तो उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, सांसद संजय सिंह और दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज भी साथ थे।
Recommended Video
दिल्ली वालों के हक का पानी दिलाने के लिए पानी सत्याग्रह के तहत आतिशी आज शुक्रवार से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications