VIDEO: दिल्ली में युवती ने साथियों संग मिलकर की पुलिसकर्मी की पिटाई, लोग बनाते रहे वीडियो
दिल्ली, 08 जून: राजधानी दिल्ली से एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़का और दो लड़कियां पुलिसकर्मी को पीटते नजर आ रहे हैं। यही नहीं, ये लोग बीच-बचाव करने आए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए। घटना में एक पुलिसकर्मी के सिर में चोटें आई हैं, उसे अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Recommended Video

स्कूटी पर ट्रिपलिंग और रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर रोका
जानकारी के मुताबिक, मामला बुधवार की सुबह करीब 10 बजे देवली मोड़ का है। बताया जा रहा है कि युवक दोनों लड़कियों को एक स्कूटी पर बैठाकर रॉन्ग साइड से जा रहा था। युवक की बाइक पर आगे की साइड नंबर प्लेट भी नहीं थी। नियमों के उल्लंघन को लेकर जब वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका तो वह भिड़ गए।

युवक और युवती ने पुलिसकर्मी को पीटा
बाइक पर बैठी एक युवती ने युवक के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस के जवान की सरेआम पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। युवती का आरोप है कि पुलिस के जवान ने हाथापाई की है। हालांकि, वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवती और उसका साथी पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़कर उसे पीट रहे हैं। युवती द्वारा हंगामा करने के दौरान ट्रैफिक सहकर्मियों ने मामला संभाला।

पुलिसकर्मी के सिर में आई चोट, वीडियो वायरल, केस दर्ज
हालांकि, इसके बाद भी युवक और युवती ने हंगामा करना बंद नहीं किया। युवती ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गई। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना का पूरा वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। यहा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एक पुलिसकर्मी के सिर में चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में युवक और युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications