'POK पर बयान देकर ध्यान भटकाने की हो रही कोशिश', भारतीय क्षेत्र पर चीन की एंट्री को लेकर AAP का हमला
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के पीओके पर बयान को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया। आप नेता सौरभ सिंह ने कहा कि पहले लद्दाख में चीन की एंट्री की लेकर जवाब देना चाहिए।
लद्दाख में कथित रूप से चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र की जमीन की एंट्री को लेकर कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री वा आम आदमी पार्टी नेता सौरभ ने कहा है की चीन ने भारत की बहुत सारी जमीन पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि 66 में से 26 पोजीशंस ऐसी हैं जहां पर अब भारतीय फौज नहीं जा सकती है।
पीओके पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर मंगलवार को निशाना साधा। दिल्ली सरकार के मंत्री व आप नेत सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वीके सिंह चीन से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। आप नेता ने कहा कहा, "यह सच है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र के एक बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 66 में से 26 स्थान, जहां भारतीय सेना गश्त करती थी, अब वहां नहीं जा पाती है।"

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चीन ने भारत की बहुत से जमीन कब्जा कर ली है। उन्होंने कहा," जो चीन ने भारत की सरजमीन कब्जा कर ली है, पहले जनरल साहब को उसके बारे में बताना चाहिए। जबकि वे चीन से ध्यान भटकाना चाहते हैं।"
वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने भी करगिल रैली में ऐसी ही आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि लद्दाख एक रणनीतिक जगह है। एक बात साफ है कि चीन ने हिंदुस्तान की जमीन ली है। हजारों किमी जमीन चीन ने हमसे छीनी है। लेकिन दुख की बात है कि भारत के प्रधानमंत्री ने विपक्ष की बैठक में कहा कि हिंदुस्तान का एक इंच किसी ने नहीं ली है। सरकार का ये बयान झूठा है।
राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख का हर व्यक्ति ये बात जानता है कि यहां क्या हुआ है। ये बात बिल्कुल सच है कि लद्दाख की जमीन चीन ने ली है और देश के प्रधानमंत्री इस पर सच नहीं बोल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications