Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

JNU में हिंसा: दिल्ली के विश्वविद्यालय में एबीवीपी-वामपंथी छात्रों की झड़प, दर्जनों घायल, हुईं FIR

नई दिल्‍ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह है यहां छात्रों के बीच हुई लड़ाई। बताया जा रहा है कि, जेएनयू में कल देर रात हिंसक झड़प हुई, जिसमें बहुत से छात्र घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से कहा गया है कि, झड़प अलग-अलग विचारधाराओं वाले छात्रों के बीच हुई। हिंदूवादी विचारधारा के छात्रों का आरोप है क‍ि, उनके कई साथियों पर वामपंथी छात्रों ने हमला किया और उन्हें पीटा। वामपं​थी विचाराधारा (लेफ्ट विंग) के छात्रों की भी चोटों वाली तस्वीरें सामने आई हैं। उनका आरोप है कि, मारपीट एबीवीपी के सदस्यों ने की।

Recommended Video

    JNU में फिर ABVP और AISA के छात्रों के बीच हिंसा, कई छात्र घायल | वनइंडिया हिंदी
    jnu

    विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बीती देर रात आइसा और एसएफआई जैसे कई वाम-गठबंधन के छात्रों का एबीवीपी और अन्‍य हिंदूवादी छात्रों से झगड़ा हुआ। वहां विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं के छात्रों के बीच हुई झड़प में कई दर्जन छात्र घायल हो गए। एबीवीपी के बयान में कहा गया है कि, उसके कुछ सदस्य जेएनयू में छात्र गतिविधि कक्ष के अंदर एक बैठक कर रहे थे। तभी कुछ वामपंथी छात्र उनकी बैठक को बाधित करने के लिए वहां पहुंचे। जैसे ही छात्रों ने उनकी बैठक का विरोध किया, दोनों के बीच विवाद हो गया। एबीवीपी ने कहा कि, वामपंथी छात्रों द्वारा उनके सदस्यों पर हमले के बाद उनके दर्जनों सदस्य बुरी तरह घायल हो गए, जिसमें महिला सदस्य भी शामिल हैं। छात्र संगठन ने कहा कि, जिन सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं, उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

    violent brawl broke out in Jawaharlal Nehru University (JNU), many students injured

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आगे कहा कि 14 नवंबर की देर रात हुई हिंसा में वामपंथी छात्रों ने अपने समूह की महिलाओं और शारीरिक रूप से अक्षम सदस्यों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी की एक महिला सदस्य श्रीदेवी को गर्दन में गंभीर चोटें आईं, जबकि एक शारीरिक रूप से अक्षम सदस्य अंकित नाम के छात्र को भी वामपंथी छात्रों ने पीटा।

    इस बीच, आइशी घोष, जो जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) की अध्यक्ष हैं और विश्वविद्यालय की एसएफआई इकाई की सदस्य हैं, ने ट्वीट किया कि यह एबीवीपी के "गुंडे" थे जिन्होंने वामपंथी छात्रों पर हमले की शुरुआत की थी, और उन्हें गंभीर रूप घायल कर दिया।

    violent brawl broke out in Jawaharlal Nehru University (JNU), many students injured

    आइशी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज जेएनयू में एबीवीपी के गुंडों ने हिंसा की। बार-बार इन अपराधियों ने छात्रों को निशाना बनाया है और कैंपस को प्रभावित किया है। क्या अब भी चुप रहेगा जेएनयू प्रशासन? क्या गुंडों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी?"

    दिल्ली पुलिस की जांच-पड़ताल शुरू
    साउथ-वेस्ट दिल्ली के डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि, हमें जेएनयू में हिंसा होने की जानकारी मिली है। कल शाम एक संगोष्ठी आयोजित किए जाने पर वहां दो गुटों में भिड़ंत हुई थी। एबीवीपी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, वहीं एक शिकायत लेफ्ट से जुड़े छात्र की भी आई है। दोनों गुटों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। अभी तक जेएनयूएसयू की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। हम मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+