Delhi: बीजेपी नेता विजय गोयल पर महिला से मारपीट का आरोप, AAP ने शेयर किया VIDEO
BJP Leader Vijay Goel Viral Video: सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता विजय गोयल का एक वीडियो सामने आने से सियासत गर्म हो गई है। आम आदमी पार्टी अब सीधे भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोल रही है।

Vijay Goel Viral Video: बीजेपी नेता विजय गोयल एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनपर महिला से मारपीट के आरोप लग रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो शेयर कर गोयल के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है। वहीं विजय गोयल ने इस वीडियो को झूठा करार दिया है। गोयल ने कहा कि उन्होंने महिला को थप्पड़ नहीं मारे हैं। यह झूठा प्रोपेगेंडा है।
Recommended Video
चलिए जानते हैं क्या है मामला?
दरअसल, विजय गोयल (Vijay Goel) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे आवारा कुत्तों पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक लड़की और एक लड़का उनका वीडियो रिकार्ड करने लगता है। चर्चा के दौरान किसी ने एक सवाल उठाया कि क्या स्ट्रीट डॉग को खाना नहीं खिलाना चाहिए? इस पर विजय गोयल ने जवाब दिया। मैंने ऐसा कब कहा? मैंने कहा कि ये जरूरी नहीं है कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA)इनको Feeding करवाए। इसके कुछ ही सेकेंड बाद विजय गोयल गुस्से में उठे और वो वीडियो रिकार्ड कर रही एक महिला पर भड़क पड़े। विजय गोयल बोले - आर यू मोर स्मार्ट, जब मैं रिकार्ड नहीं कर रहा हूं तो आप क्यों कर रही हो? इतने में वहां मौजूद लोगों ने कहा कि दूसरे लोग भी तो रिकार्डिंग कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए तो रोका नहीं? यह वीडियो 4 जून रविवार का बताया जा रहा है। वीडियो माडल टाउन इलाके का है।
आम आदमी पार्टी ने साझा किया VIDEO
वहीं विजय गोयल और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए आम आदमी पार्टी इस वीडियो को शेयर किया है। आम आदमी पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि भाजपा का महिला विरोधी चेहरा फिर हुआ बेनकाब! एक सवाल पूछने पर ही बीजेपी नेता विजय गोयल भड़क गए। महिला को मारने के लिए खड़े हो गए।
विजय गोयल ने फ्रंट वाला VIDEO शेयर कर दी सफाई
वहीं इस मामले पर अब विजय गोयल (Vijay Goel) की भी सफाई सामने आई है। विजय गोयल ने भी उसी वीडियो का फ्रंट से शेयर करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दुष्प्रचार करने का काम कर रही है। AAP ने वीडियो को पीछे से रिकॉर्ड किया था जिसमें उन्होंने मुझपर आरोप लगा दिया कि मैंने महिलाओं से मारपीट की है। लेकिन अब मैं आपके सामने फ्रंट से लिया गया वीडियो साझा कर रहा हूं जिसमें आप देखिए मैं वीडियो रिकॉर्ड करने से रोक रहा था।
-
Delhi School: दिल्ली के स्कूलों पर बढ़ते नामांकन का दबाव -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications