दिल्ली में साई मंदिर से मुकुट चुराता हुए सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, सामने आया वीडियो
नई दिल्ली। दिल्ली के हौजखास स्थित साई मंदिर से चोरी की वारदात का वीडियो सामने आया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो में नकाबपोश चोर मूर्ति के सिर से मुकुट चुराता दिख रहा है। चोर शनिवार सुबह मंदिर में घुसा और मूर्ति पर रखा मुकुट और छत्र चोरी कर फरार हो गया। चोरी सीसीटीवी में कैद हुई है लेकिन चोर को भी शायद इस बात का अहसास था इसलिए वो नकाब में दिख रहा है। शनिवार को जब मंदिर खोला गया तो चोरी होने की बात सामने आई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications