Video:AAP विधायक ने सदन में BJP विधायकों को दी गाली

विजेंद्र गुप्ता ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के विधायक नितिन त्यागी बीजेपी के विधायकों का नाम लेकर उन्हें गालियां देते है।

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी के विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो सदन के भीतर विपक्ष दल के विधायकों को अपशब्द कह रहे है। दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि सदन के भीतर उन्हें और बीजेपी के विधायकों को आप के विधायकों द्वारा गालियां दी जाती है।

Complaint against AAP MLA for ‘abusing’ Oppn.

विजेंद्र गुप्ता ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के विधायक नितिन त्यागी बीजेपी के विधायकों का नाम लेकर उन्हें गालियां देते है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि जब हम सदन में जनहित का मुद्दा उठाते हैं और सरकार की नाकामी पर प्रश्न करते हैं तो आप के नेता और विधायक हमें अपशब्द कहकर गालियां देते हैं, ये लोकतंत्र की हत्या है।

वीडियो में लक्ष्मीनगर से आप के विधायक नितिन त्यागी भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और मंजिंदर सिरसा पर तंज कसते हुए उन्हें कॉमेडी किंग कह रहे हैं। वो कह रहे हैं कि इन लोगों को कोई काम धंधा है नहीं और इसके बाद वो अपशब्द का इस्तेमाल करते है। अब ये वीडियो वायरल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+