'जांच में सहयोग करने को तैयार, लेकिन...', स्वाति मालीवाल के मामले में पुलिस को विभव कुमार ने भेजा ईमेल

ज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित अभद्रता मामले में सीएम केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस जांच में जुटी है। इस बीच विभव कुमार ने भी मालीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। मामले में गिरफ्तार से पहले विभव कुमार ने मालीवाल पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में अनधिकृत प्रवेश, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बीच एक ईमेल कर विभव ने मामले में उच्च एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को बताया कि वे जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

आप सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से विभव कुमार पर लग रहे लगातार आरोपों के बीच विभव कुमार ने बड़ा कदम उठाया। उन्होंने मामले में स्वाति मालि वार के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस को एक ईमेल भेजा है।

Vibhav Kumar sent email to Delhi Police

आप सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से विभव कुमार पर लग रहे लगातार आरोपों के बीच विभव कुमार ने बड़ा कदम उठाया। उन्होंने मामले में स्वाति मालिवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस को एक ईमेल भेजा, जिसमें कहा, "मीडिया के माध्यम से यह पता चला है कि थाना सिविल लाइन्स में एक मामला एफ.आई.आर. संख्या 27/2024 दर्ज किया गया है, जिसमें मुझे आरोपी बनाया गया। हालांकि अब तक इसको लेकर मुझे कोई नोटिस नहीं दिया गया। मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि मामल में जांच अधिकारियों का सहयोग करने लिए तैयार हूं।"

विभव ने पुलिस को ईमेल के जरिए बताया कि उन्होंने 13 मई, 2024 को हुई कथित घटना के सही तथ्यों को सामने लाने के लिए 17 मई, 2024 को दोपहर 3:34 बजे ई-मेल के माध्यम से एक शिकायत भी की। उन्होंने आईडी: [email protected] और [email protected] पर अनुरोध है कि मामले को रिकॉर्ड में लाया जाए और कानून के अनुसार जांच की जाए।

दरअसल, इससे पहले, मालीवाल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि सीएम के पूर्व सहयोगी ने उनके साथ मारपीट की थी। एफआईआर में मालीवाल ने कहा कि विभव कुमार ने उन्हें सात से आठ बार थप्पड़ मारा। हालांकि उन्होंने अपने बचाव में आवाज लगाती रहीं लेकिन कोई बचाव में नहीं आया। मालीवाल ने कहा उनके साथ जिस वक्त मारपीट की गई उन्हें पीरियड्स आए थे। लेकिन विभव उनके साथ मारपीट करते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+