दिल्ली में कोविशील्ड का भी स्टॉक खत्म, CM केजरीवाल ने बंद किए 18+ लोगों के लिए टीकाकरण केंद्र

नई दिल्ली, मई 22। कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण राजधानी दिल्ली में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण अभियान रोक दिया गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी ऑफिशियल घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में 18+ के लोगों के लिए जो वैक्सीन का स्टॉक था वो खत्म हो गया है, इसलिए अब हम वैक्सीनेशन सेंटर को बंद कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ सेंटर्स पर टीका उपलब्ध है, जिन्हें आज लगा दिया जाएगा।

Recommended Video

    Coronavirus: Delhi में 23 मई से युवाओं का Vaccination बंद, Kejriwal ने बताई वजह | वनइंडिया हिंदी
    Arvind kejriwal

    अभी सिर्फ 45+ वालों को लगेगा टीका

    आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोवैक्सीन के सेंटर पहले ही बंद किए जा चुके हैं। अब 18+ की श्रेणी के लिए कोविशील्ड की कमी भी दिल्ली में देखने मिल रही है, जिसकी वजह से सरकार ने सभी सेंटर्स को बंद कर दिया है। अभी फिलहाल दिल्ली में सिर्फ 45+ वालों को ही वैक्सीन की डोज मिलेगी। अरविंदे केजरीवाल ने इस दौरान केंद्र सरकार से वैक्सीन भेजने की अपील भी की। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि केंद्र ने युवाओं के लिए जितने टीके भेजे थे, वो सभी खत्म हो गए थे।

    दिल्ली को मई में मिली सिर्फ 80 लाख वैक्सीन- केजरीवाल

    इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी का मुद्दा फिर से उठाया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को हर महीने 80 लाख वैक्सीन डोज की जरूरत है, लेकिन हमें मई महीने में सिर्फ 16 लाख वैक्सीन दी गई है और जून के लिए केंद्र ने दिल्ली का कोटा और कम कर दिया है। जून में हमें केवल 8 लाख वैक्सीन दी जाएगी। केजरीवाल ने अगर हर महीने 8 लाख वैक्सीन मिली तो दिल्ली के युवाओं को हमें टीका लगाने में 2 साल से ज्यादा का वक्त लग जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+