दिल्ली: किशोरी को घर पर उर्दू पढ़ाने आता था शिक्षक, दुष्कर्म कर भागा, पोक्सो एक्ट में पकड़ा गया
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर थाना इलाके में एक उर्दू के शिक्षक ने छात्रा से उसके ही घर दुष्कर्म किया। जब परिजनों को पता चला तो वे घबरा गए। परिजनों ने फौरन पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक मोहम्मद अशरफ को जा पकड़ा। पुलिस ने बताया कि, छात्रा नाबालिग है। आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि, पिछले करीब एक साल से मोहम्मद अशरफ जोकि पेशे से उर्दू का शिक्षक है, बच्ची को उसके घर ही पढ़ाने आता था। दरअसल, किशोरी का परिवार बेटी को पढ़ाना चाहता था, लेकिन बाहर का माहौल देखकर परिजन डरते थे कि कहीं कुछ हो न जाए। इसलिए परिजनों ने उक्त शिक्षक से कहा कि वो घर पर ही बेटी को पढ़ाने आएगा। तब से वे शिक्षक मोहम्मद अशरफ किशोरी को घर में ही उर्दू की शिक्षा दिलवा रहे थे। परिजनों का कहना है कि मंगलवार के दिन घर पर कोई नहीं था। किशोरी के अकेला पाकर अशरफ ने जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी। किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी तो उसे धमकाया और बलात्कार किया।
जब परिजन घर लौटे तो किशोरी को सहमा से देखकर उससे वजह पूछी। इस पर किशोरी ने आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़ित किशोरी का परिवार काफी डर गया। उन्होंने पुलिस से आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए शिक्षक मोहम्मद अशरफ ने कुबूला कि उसकी पिछले महीने मई में ही शादी हुई है। बावजूद इसके उसने नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाया।












Click it and Unblock the Notifications