Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Success Story: 5 साल का बेटा, ससुराल और नौकरी...फ‍िर कैसे पूनम नांदल ने क्रैक की EPFO में APFC? पूरी कहानी

Poonam Nandal Success Story: : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने ईपीएफओ में सहायक भविष्य निधि आयुक्त के 159 पदों के लिए फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें AIR-34 रैंक हास‍िल करने वाली पूनम नांदल बेहद खुश हैं। उनके कई सालों की मेहनत आज साकार हुई है।

मायके से लेकर ससुराल तक, खुशी का माहौल है। ऐसे में पूनम नांदल ने अपनी खुशी जाह‍िर करते हुए मेहनत का सारा श्रेय पत‍ि और पर‍िवार को द‍िया है। आइए आपको रूबरू कराते हैं पूनम नांदल से...

Poonam Nandal

Recommended Video

    5 साल का बेटा, ससुराल और नौकरी...फ‍िर कैसे पूनम नांदल ने क्रैक की EPFO में APFC? पूरी कहानी

    गुरुग्राम की रहने वाली पूनम नांदल बताती हैं क‍ि मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। मेरे परिवार में सभी खुश हैं। खासकर मेरे पति, जिन्होंने हर कदम पर बहुत मदद की...मेरे माता-पिता ने शुरुआत से ही पढ़ाई को बहुत ज्यादा महत्व दिया था...मुझे बीच में बहुत असफलताएं मिली, लेकिन मैं मेहनत करती रही और अंत में सफलता मिल गई। 5 साल के बच्‍चे, नौकरी और घर के साथ पढ़ाई को किया मैनेज...

    पूनम नांदल बताती हैं क‍ि उनका पांच साल का बच्‍चा है। पढ़ाई के दौरान उसपर पूरा ध्‍यान न दे पाने का ग‍िल्‍ट हमेशा रहा। लेकि‍न, पति सुम‍ित चावला ने कदम कदम पर मेरा साथ द‍िया। हर चीज को सरल बना द‍िया। उनके सहयोग के चलते ही ऑफ‍िस, घर और ससुराल को मैनेज कर सकी। पति और पर‍िवार ने बहुत सपोर्ट क‍िया।

    पूनम नांदल ने द‍िया यह मूल मंत्र
    पूनम नांदल बताती हैं क‍ि कई बार राह में असफलताएं आपको झेलनी पड़ सकती है। लेक‍िन, अपने लक्ष्‍य से भटके ब‍िना आपको सफलताओं के मंजर तक पहुंचना है। पढ़ाई पर पूरा फोकस करें और सफलताएं कदम चूमेंगी।

    क्‍या होती है ईपीएफओ में सहायक भविष्य निधि आयुक्त?
    ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) में सहायक भविष्य निधि आयुक्त (Assistant Provident Fund Commissioner) एक महत्वपूर्ण पद होता है। इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन आमतौर पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित एक विशेष परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। यह एक जिम्मेदारी भरा और सम्मानजनक पद होता है, जो भविष्य निधि संगठन की समग्र कार्यक्षमता और पारदर्शिता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    क्‍या होती हैं ज‍िम्‍मेदार‍ि‍यां?

    • भविष्य निधि का प्रबंधन: भविष्य निधि खातों का प्रबंधन और सदस्यों के योगदान की देखरेख करना।
    • कानूनी अनुपालन: संगठन की कानूनी प्रक्रियाओं और नीतियों का पालन सुनिश्चित करना।
    • शिकायत निवारण: सदस्यों की शिकायतों का समाधान करना और उनकी समस्याओं का निवारण करना।
    • निरीक्षण और जांच: संगठन के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों का निरीक्षण और जांच करना ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी नियमों का पालन हो रहा है।
    • प्रशासनिक कार्य: विभिन्न प्रशासनिक कार्यों का प्रबंधन और संचालन करना।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+