दिल्ली: अविवाहित लड़की ने बेटे को दिया जन्म, सामाजिक कलंक से बचने के लिए खिड़की से फेंका, मासूम की मौत
दिल्ली पुलिस ने बताया कि रहवासियों से पूछताछ की गई है। लड़की के घर की तलाशी ली गई तो कूड़ेदान में खून के कई निशान मिले।

Delhi: दिल्ली के पूर्वी दिल्ली के कोंडली के जय अम्बे अपार्टमेंट में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपार्टमेंट में रहने वाली 20 साल की एक लड़की ने एक बच्चे को जन्म देने के बाद अपने वॉशरूम की खिड़की से फेंक दिया। उसने खुलासा किया कि वह अविवाहित थी और सामाजिक कलंक को देखते हुए उसने बच्चे से छुटकारा पाने की कोशिश की।
Recommended Video

इलाके में मचा हड़कंप
दिल्ली पुलिस ने बताया कि रहवासियों से पूछताछ की गई है। लड़की के घर की तलाशी ली गई तो कूड़ेदान में खून के कई निशान मिले। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। न्यू अशोक नगर इलाके में हैरान कर देने वाली इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस ने लड़की के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। साथ ही उन्हें मेडिकल जांच के लिए भी भेज दिया है।
लड़की ने कबूला जुर्म
इलाके में रहने वाले कुछ लोगों ने दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जांच शुरू की। लोगों के पूछताछ और तलाशी में पुलिस को एक 20 वर्षीय लड़की पर शक हुआ। उसके कूड़ेदान में भी खून के धब्बे मिले। इसके बाद लड़की को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस हिरासत में लड़की
आरोपी लड़की ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा नहीं है। उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है। सामाजिक कलंक से बचने के लिए उन्होंने मासूम को खिड़की से फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की नोएडा में किसी निजी कंपनी में जॉब करती है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही एयर विस्तारा की फ्लाइट का हाइड्रोलिक फेल, IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग












Click it and Unblock the Notifications