दिल्ली में सरेआम बंदूक की नोक पर 3 बदमाशों ने की दुकान में लूटपाट, सामने आया CCTV फुटेज
दिल्ली में सरेआम बंदूक की नोक पर 3 बदमाशों ने की दुकान में लूटपाट, सामने आया CCTV फुटेज
नई दिल्ली, 05 सितंबर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडस्ट्रियल एरिया थाना के खेड़ा खुर्द गांव में बंदूक की नोक पर दुकान में लूटपाट की गई है। शनिवार (04 सितंबर) की रात तीन नकाबपोश लुटेरों ने एक हार्डवेयर की दुकान में घुसकर गनप्वाइंट पर हार्डवेयर की दुकान में लूटपाट की है। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसका फुटेज भी सामने आया है। ये घटना रात 8 बजे की है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। हम हिस्ट्रीशीटरों की भी तलाश कर रहे हैं। आरोपित ने गोली भी चलाई थी। हम जांच कर रहे हैं।
Recommended Video

उत्तर दिल्ली के डीसीपी ने कहा है कि कानून के कड़े प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाहरी उत्तर जिले की कई पुलिस टीमें तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि 2 से 3 बदमाश आए और हाथ में बंदूक लेकर दुकान वालों को गनप्वाइंट पर रखा। उसके बाद दुकान में लूटपाट शुरू की। लुटेरों के हाथों में पिस्तौल और तमंचे दोनों दिख रहे हैं। लुटेरों ने पहले दुकान के काउंटर में से रुपये निकाले और फिर दुकानदार प्रदीप शर्मा की जेब भी चेक करते हैं। हालांकि प्रदीप शर्मा इसका विरोध करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने दुकानदार प्रदीप के पैर में गोली भी मारी है। ये बदमाश दुकान का गल्ला भी चेक करते हैं। इसके बाद तीनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications