'झूठ की धूप में बर्फ भी नहीं पिघलती, सच्चाई अभी भी चट्टान की तरह', हरदीप सिंह पुरी का केजरीवाल पर बड़ा हमला
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला और तेज हो गया है। पुरी ने अपने हाल ही में सोशल मीडिया में केजरीवाल और उनकी पार्टी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का दोषी ठहराया।
हरदीप सिंह पुरी ने X पर लिखा कि झूठ की धूप में बर्फ भी नहीं पिघलती, सच्चाई अभी भी चट्टान की तरह है ! बार-बार झूठ फैलाने से वह सच नहीं हो जाएगा, हां, यह जरूर साबित होगा कि आप बार-बार झूठे हैं। सच्चाई यह है कि आज तक किसी भी रोहिंग्या को कहीं भी कोई ईडब्ल्यूएस फ्लैट नहीं दिया गया है। केजरीवाल जी के विधायक ने दिल्ली में उन्हें बसाया और उन्हें मुफ्त राशन, पानी, बिजली के साथ-साथ प्रत्येक को 10,000 रुपए देकर उनके वोटर कार्ड बनवाए। क्योंकि पूरा देश जानता है कि रोहिंग्या किस पार्टी को वोट देंगे।

केंद्रीय मंत्री पुरी का केजरीवाल पर तीखा हमला
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल बार-बार झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का रोहिंग्याओं को बार-बार समर्थन देना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि जिस ट्वीट के आधार पर झूठ फैलाया जा रहा है। उस पर गृह मंत्रालय और उन्होंने स्वयं उसी दिन, कुछ घंटों बाद स्पष्टिकरण दिया था। पुरी ने इसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तथ्य बताते हुए AAP के झूठे दावों को नीच राजनीति करार दिया।
AAP का रोहिंग्याओं को बसाने का प्रयास
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के विधायक ने रोहिंग्याओं को दिल्ली में बसाकर उन्हें वोट बैंक में बदलने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि रोहिंग्याओं को मुफ्त सुविधाएं दी गई और 10,000 रुपए की आर्थिक मदद देकर उनके वोटर कार्ड भी बनवाए गए। पुरी ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी की प्रवृत्ति ऐसी है कि उनके झूठ से कोई भी रिश्तेदार नहीं बचा है।
केजरीवाल की राजनीति देश की सुरक्षा के लिए खतरा
हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी का रोहिंग्याओं को समर्थन न केवल सुरक्षा के लिए खतरा है। बल्कि यह उनके वोट बैंक राजनीति का हिस्सा भी है। यह झूठ फैलाने की हद है। नीच राजनीति का यह स्तर शर्मनाक है। झूठ बोलना बंद करें !
राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी
यह बयान ऐसे समय आया है जब अरविंद केजरीवाल ने हरदीप सिंह पुरी पर रोहिंग्याओं को बसाने और उन्हें ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटित करने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। इस विवाद ने दिल्ली की राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है और देशभर में रोहिंग्याओं की स्थिति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहस को तेज कर दिया है।
इधर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि 2020 में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 1.46 लाख मतदाता थे। जो अब घटकर 1.06 लाख रह गए हैं। 22000 मतदाता नए नामांकित हैं। पिछले 5 साल में 61000 वोट काटे गए हैं। सबसे ज्यादा वोट नई दिल्ली विधानसभा के सरोजिनी नगर मंडल से काटे गए हैं। बिना हाउस नंबर वाले कई घरों में 10 से लेकर 144 तक वोटर हैं। अब हम देख सकते हैं कि अरविंद केजरीवाल पिछले तीन बार से कैसे जीत रहे हैं।
हरदीप सिंह पुरी के इस तीखे बयान ने अरविंद केजरीवाल और AAP पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर यह विवाद न केवल राजनीतिक नतीजों को गहराएगा, बल्कि देश की सुरक्षा, सार्वजनिक नीति और राजनीतिक जवाबदेही के पहलुओं को भी उजागर करेगा। आने वाले दिनों में इस मामले पर दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया से यह स्पष्ट होगा कि सच्चाई किस तरफ है।












Click it and Unblock the Notifications