Delhi IGI Airport T-3: दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई यात्रियों की भीड़ कम, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी जानकारी
Delhi IGI Airport केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि यात्रियों की भीड़ कम दिल्ली एयरपोर्ट पर कम हुई है। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में 4 और एक्स-रे मशीनें जोड़ी गईं हैं।

Delhi IGI Airport Terminal 3: बीते कुछ वक्त से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 03 पर यात्रियों का भीड़ का मुद्दा गर्माता जा रहा है। पैसेंजर इसकी शिकायत लगातार फोटोज और वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। देश के सबसे बिजी एयरपोर्ट पर यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में खुद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट पर सरप्राइज विजिट करने पहुंचे, जहां उन्होंने टर्मिनल 3 का दौरा करते हुए कई सुझावों को तुरंत लागू करने के आदेश दिए। वहीं अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के मुताबिक यात्रियों की भीड़ कम हुई है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि टी-3 दिल्ली एयरपोर्ट पर एंट्री प्वाइंट/चेक-इन काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ कम हुई है; सिक्योरिटी होल्ड एरिया में 4 और एक्स-रे मशीनें जोड़ी गईं हैं, वेटिंग दिखाने वाले डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए। CISF की तैनाती पहले ही शुरू हो चुकी है, आने वाले दिनों में प्रगति और होगी।
मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उठाए गए कदमों को बेंगलुरु और मुंबई हवाई अड्डों पर भी लागू किया जाएगा। बेंगलुरु में आज दो अतिरिक्त एक्स-रे मशीनों का संचालन किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र में उछाल के साथ सभी क्षेत्रों में क्षमता वृद्धि की जरूरत है। हवाईअड्डों के लिए 98000 करोड़ रुपए का मजबूत पूंजीगत व्यय पाइपलाइन में है।












Click it and Unblock the Notifications