Tughlakabad Chunav Result 2025: तुगलकाबाद सीट AAP के सहीराम की बड़ी जीत, इतने वोटों से जीता चुनाव?
Tughlakabad Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 8 फरवरी को मतगणना हुई। तुगलकाबाद सीट पर फिर एक बार मौजूदा विधायक और AAP उम्मीदवार सहीराम ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रोहतास बिधूड़ी को 14711 वोटों से हरा दिया।
इस चुनाव में AAP उम्मीदवार सहीराम को 62 हजार से अधिक मत मिले वहीं BJP उम्मीदवार रोहतास बिधूड़ी को 47000 से अधिक वोट मिला।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। दिल्ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। वहीं तुगलकाबाद की सीट पर 55.8 प्रतिशत रहा है।

तुगलकाबाद विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Tughlakabad)
तुगलकाबाद विधानसभा सीट दक्षिणी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत आती है। पिछले विधानसभा चुनाव में AAP उम्मीदवार सहीराम ने बीजेपी उम्मीदवार विक्रम बिधुरी को हराया था। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दक्षिणी दिल्ली लोकसक्षा क्षेत्र से सहीराम को ही उतारा लेकिन इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधुड़ी ने उन्हें भारी मतों से हराया था।
तुगलकाबाद सीट उम्मीदवार (Tughlakabad seat candidate)
1. AAP से सही राम (Sahi Ram)
2. BJP से रोहतास बिधूड़ी(BJP Rohtas Bidhuri)
3. कांग्रेस से वीरेंद्र बिधूड़ी (Congress Virender Bidhuri)
तुगलकाबाद विधायकों की सूची (Tughlakabad Result and MLA List)
1993 शीशपाल, निर्दलीय (Shish Pal Independent)
1998 कांग्रेस से शीशपाल (Shish Pal Congress)
2003 बीजेपी से रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri BJP)
2008 बीजेपी से रमेश बिधूड़ी
2013 बीजेपी से रमेश बिधूड़ी
2015 AAP से सही राम (Sahi Ram)
2020 AAP से सही राम












Click it and Unblock the Notifications