दिल्ली: IIT कैंपस में फांसी के फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और मां के शव, खुदकुशी की आशंका
Recommended Video

दिल्ली। आईआईटी दिल्ली के कैंपस में तीन लोगों के शव मिले है। इस घटना से पूरे आईआईटी कैंपस में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर शवों को अपने कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। खुदकुशी करने वालों में पति-पत्नी और एक महिला है, जो युवक की मां बताई जा रही है।

नहीं उठा फोन तो हुई घटना की जानकारी
जानकारी के मुताबिक, आईआईटी दिल्ली के कैंपस में रहने वाले गुलशन बायो-केमिस्ट्री विभाग में सीनियर लैब असिस्टेंट थे। शुक्रवार को उनकी सास कृष्णा देवी जो नारायणा में रहती हैं, पूरे दिन गुलशन के घर फोन करती रहीं। जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो कृष्णा देवी ने पीसीआर को फोन कर इसकी जानकारी दी। इस शिकायत पर जब पीसीआर गुलशन के घर पहुंची तो जो नजारा देखा उससे वह हैरान रह गए।

फंदे पर लटके हुए थे तीनों शव
उन्होंने देखा घर के बरामदे में गुलशन (35) का शव एक रॉड से लटक रहा था। उसके गले में दुपट्टे का फंदा था। घर के दोनों बेडरूम में भी एक-एक महिला फांसी के फंदे से झूल रही थीं। इनमें एक गुलशन की मां कांता देवी और दूसरी पत्नी सुनीता थी। तीनों ही शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कहा पुलिस ने
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि तीनों शवों पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। साथ ही घर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उसे जल्द ही सच सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल, पुलिस को भी आत्महत्या का मामला लग रहा है। गुलशन IIT में टेक्निशियन तो उसकी पत्नी हाउस वाइफ थी। मां और पत्नी की लाश अंदर कमरे में लटकी हुई मिली है। वहीं, गुलशन का शव बाहर था। दोनों की शादी फरवरी 2019 में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications