पेट्रोल-डीजल महंगे होने के विरोध में साइकिल से संसद पहुंचे TMC सांसद, बोले- मोदी जवाब दो

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से आमजन की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। पिछले 2-3 महीने में पेट्रोल की कीमत काफी बढ़ी है। कई राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए से ज्यादा महंगा बिक रहा है। ऐसे में कांग्रेस और आदमी पार्टी समेत कई सियासी दलों के कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर चुके हैं। पश्चिम ​बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने आज महंगाई के विरोध का अलग तरीका निकाला।

Recommended Video

    Monsoon Session 2021: Bicycle से Parliament पहुंचे TMC सांसद | Petrol Diesel Price | वनइंडिया हिंदी
    Trinamool Congress (TMC) MPs protest against the rise in prices of petrol, diesel and LPG

    "मोदी जवाब दो, जवाब दो"
    तृणमूल कांग्रेस के सांसद साइकिल से मानसून सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गेट के बाहर साइकिलें रोककर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर नारेबाजी की। सांसदों ने कहा- "नरेंद्र मोदी जवाब दो, जवाब दो.. क्यों पेट्रोल, डीजल महंगे हो रहे हैं... जवाब देना होगा।" कुछ सांसदों ने तो इस्तीफे की भी मांग की। बता दें कि, मानसूनी बारिश के दिनों संसद में मानसूनी सत्र चलेगा। इस दौरान विपक्षी दलों ने सत्तापक्ष के महंगाई पर घेरने की तैयार की है।

    Trinamool Congress (TMC) MPs protest against the rise in prices of petrol, diesel and LPG

    दिल्ली कांग्रेस के एक नेता ने पिछले दिनों कहा कि, पेट्रोल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा कीमतें वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

    Trinamool Congress (TMC) MPs protest against the rise in prices of petrol, diesel and LPG

    इधर, आग के गोले के अंदर खड़े हुए TDP नेता
    तृणमूल कांग्रेस से पहले तेलुगु देशम पार्टी (TDP) कार्यकर्ताओं ने भी अलग से तरह प्रदर्शन किया था। उन्होंने मार्केट में आग के गोले बनाए और उनके बीच खड़े होकर पोस्टर दिखाए। पोस्टरों पर लिखा था कि, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के ईंधन की हर दूसरे दिन कीमतें बढ़ रही हैं। पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए पार हो गई हैं और कुछ जगहों पर तो पेट्रोल 110 के पार भी पहुंच गया है। इससे जनता बेहाल है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+