दिल्ली में भारी बारिश के बाद ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई लोगों की मुसीबतें, कई घंटों मशक्कत करते दिखे लोग
दिल्ली में मानसूनी बारिश के बाद ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। लोग कई किलोमीटर लंबे जाम में घंटों मशक्कत करते दिखाई दिए।
दिल्ली में मानसूनी बारिश के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जहां कई जगहों पर भारी जलभराव की समस्या देखने को मिली। वहीं, राजधानी के कई इलाकों में जाम की स्थिति भी बन गई। इसके चलते लोगों को अभी भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली के आईटीओ इलाके में भारी बारिश के बाद काफी लंबा जाम लग गया। रात के अंधेरे में गाड़ियों की लाइट से जाम की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके साथ ही लोग बारिश और जलभराव में से निकलने के लिए मजबूर दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कालकाजी इलाके में भी ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे।

इसके साथ ही राजधानी के पंचशील मार्ग पर जाम के हालात देखने को मिला। लोग कतारों में अपने वाहन निकालते हुए दिखाई दिए। नेहरू नगर एरिया में भी भारी जाम देखने के हालात मिले। ड्रोन से वीडियो देखने पर कई किलोमीटर लंबी जाम की स्थिति दिखाई दी।
#WATCH | Heavy traffic jam witnessed in Nehru Nagar area after rain lashed national capital.
(Drone visuals from Nehru Nagar) pic.twitter.com/sYNfC2veCm
— ANI (@ANI) July 8, 2023
भारी जलभराव के चलते प्रगति मैदान में भी जाम की स्थिति दिखाई दी। इसके साथ ही तिलक मार्ग में भी जाम दिखाई दिया। वहीं, दिल्ली में कई जगह पर पेड़ गिरने की समस्या भी दिखाई दी।
#WATCH | Massive traffic jam at Pragati Maidan after heavy rain lashed Delhi pic.twitter.com/3SKhEYGr9q
— ANI (@ANI) July 8, 2023
IMD ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications