राष्ट्रपति का शपथ समारोह आज, इन रास्तों पर ना जाएं, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी
नई दिल्ली, 25 जुलाई। आज द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह है, जिसके चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ऐसे में अगर आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवायजरी को जरूर पढ़ लें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से रविवार को कहा गया है कि राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह की वजह से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोगों को आज कुछ रूट का विशेष ध्यान रखना चाहिए और वहां जाने से बचना चाहिए।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह कौटिल्य चोराहा, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति चौराहा, अकबर रोड, गोल मेठी, कृष्ण मेनन मार्ग, विजय चौक, के कामराज मार्ग की ओर ना जाएं। इसके अलावा सुनहरी मस्जिद, रेल भवन चौराहा, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक चौराहा, रायसीना रोड, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर लोग जाने से बचें।
Recommended Video
राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए आज कुछ बिल्डिंग्स को भी खाली कराया गया है। नए संसद भवन के निर्माण कार्य को आज रोक दिया गया है। इसके साथ ही 30 कार्यालयों में आज काम नहीं होगा, उसे खाली करा लिया गया है। आज सुबह 6 बजे से इन बिल्डिंग्स में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। इन बिल्डिंग को खाली करने का निर्देश दिया गया है। जबतक राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह चलेगा इन बिल्डिंग्स को खाली ही रखा जाएगा। दरअसल आज राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह संसद के सेंट्रल हॉल में होगा, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से 30 सरकारी दफ्तरों को खाली कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications