नई संसद का उद्घाटन: दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर जारी की एडवाइजरी, यहां होगी 'नो एंट्री'
New Parliament Inaugration: दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस कार्यक्रम में कई राजनेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

कल यानी 28 मई रविवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसके लिए भव्य कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं इन सब के बीच अब सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। आपलोगों का यह जान लेना चाहिए कि कल किस रूट से यात्रा करना सही रहेगा और किस रूट से नहीं।
उद्घाटन समारोह में कई वीवीआईपी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए, दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा की योजना दिशानिर्देश को ध्यान में रखते हुए बनाने के लिए कहा।
दिल्ली पुलिस ने 28 मई को नई दिल्ली जिले में सुबह साढ़े पांच बजे से अपराह्न तीन बजे तक जाने से बचने का आग्रह किया।
इन वाहनों को होगी अनुमति
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार नई दिल्ली जिले को नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा। इसमें कहा गया कि केवल सार्वजनिक परिवहन वाहनों, संघलोक सेवा आयोग के परीक्षार्थियों, क्षेत्र के निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को नई दिल्ली क्षेत्र में जाने की अनुमति होगी।
Recommended Video
इन इलाकों में होगी नो एंट्री
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि तालकटोरा गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, गोल डाकखाना गोल चक्कर, अशोक रोड, पटेल चौक गोल चक्कर, अशोक रोड, विंडसर प्लेस गोल चक्कर, जनपथ, एमएलएनपी गोल चक्कर, अकबर रोड, गोल मेथी गोल चक्कर, जीकेपी गोलचक्कर, तीन मूर्ति मार्ग, तीन मूर्ति गोल चक्कर और मदर टेरेसा क्रीसेंट रोड में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications