हाई अलर्ट पर तिहाड़ जेल, 7 अधिकारी और 52 कैदी कोरोना वायरस से हुए संक्रमित

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बहुत बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। दरअसल, जेल के अंदर करीब 52 कैदी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जेल के 7 अधिकारी भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। संक्रमित हुए 35 कैदियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। साथ ही तिहाड़ जेल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि तिहाड़ में कैदियों के संक्रमित होने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 6 अप्रैल तक जेल के अंदर सिर्फ 19 कैदी ही वायरस की चपेट में आए थे और उस वक्त तक कोई स्टाफ इस वायरस से संक्रमित नहीं हुआ था, लेकिन अब ये बीमारी उन तक भी पहुंच गई है।

Tihar jail

Recommended Video

    Coronavirus India Update : 12 lakh से अधिक Active Case, जानें राज्यों के हालात | वनइंडिया हिंदी

    तिहाड़ में बन रहा है आइसोलेशन सेंटर

    अधिकारियों का कहना है कि जेल परिसर में वायरस अब तेजी से फैल रहा है और ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि देश की सबसे बड़ी जेल में आइसोलेशन सेंटर बनाने की कोशिशें हो रही थीं। आपको बता दें कि तिहाड़ में अभी 20 हजार कैदी हैं।

    तीन कैदियों की हालत है गंभीर

    अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, तीन कैदियों की हालत काफी गंभीर थी, जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही 32 कैदियों को दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है, जबकि 17 अलग-अलग जेलों में सेल्फ क्वरांटाइन में हैं। सात अधिकारियों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है।

    आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के आंकड़े हर दिन के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में पहली बार कोरोना का आंकड़ा 11 हजार को पार कर गया था। 24 घंटे में 11,491 नए केस सामने आए थे। एहतियात के तौर पर दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+