पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली का भी बदलेगा मौसम
नई दिल्ली। मार्च का महीना चढ़ने के साथ ही देश के कई राज्यों के तापमान में वृद्धि हुई है, तो वहीं मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है इस कारण देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक आज से लेकर अगले दो दिन यानी कि बुधवार-गुरुवार को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख और गिलगित, बाल्टिस्तान व मुजफ्फराबाद में बारिश व बर्फबारी संभव है, जिससे तापमान में कमी आएगी तो वहीं इसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगा, जिसके कारण दिल्ली के मौसम का मिजाज बदल सकता है।
Recommended Video

ओले पड़ने की भी आशंका
हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ों की बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी होगा इस वजह से दिल्ली-एनसीआऱ में आज और कल बारिश के आसार दिख रहे हैं। तो वहीं बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ा है लेकिन अगले दो-तीन दिनों में एक बार फिर से तापमान में कमी आएगी। आईएमडी ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओले पड़ने की भी आशंका व्यक्त की है।

पहाड़ों पर बारिश के आसार हैं
विभाग ने कहा है कि चमोली में भारी बारिश संभव है तो वहीं उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में अगले 2 दिनों में तेजी से तापमान गिरने की आशंका है। जहां पहाड़ों पर बारिश के आसार हैं, वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में पारा बढ़ गया है।
दिन और रात के तापमान में होगा इजाफा
आईएमडी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में मार्च से मई तक लू चलने और दिन और रात के तापमान के सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं, उन्होंने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा लेकिन दिल्ली में हल्की बारिश होने के कारण तापमान में भी कमी आएगी।

दक्षिण में भी मौसम पलटी मार सकता है
जबकि स्काईमेट के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु-केरल में बारिश के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर में मंगलवार को ओलावृष्टि की आशंका है, जबकि दिल्ली समेत यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी में हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं दक्षिण में भी मौसम पलटी मार सकता है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी बारिश संभव है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications